गुरुद्वारा रामगढि़या में ब्रह्मज्ञानी भाई लालो का जन्मदिवस मनाया
गुरुद्वारा रामगढि़या में रविवार को ब्रह्मज्ञानी भाई लालो का 568वां जन्मदिवस मनाया।
संवाद सहयोगी, जगराओं : गुरुद्वारा रामगढि़या में रविवार को ब्रह्मज्ञानी भाई लालो का 568वां जन्मदिवस मनाया। विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी सर्व सांझी के प्रधान प्रितपाल सिंह, सरपरस्त कर्म सिंह, हरजिदर सिंह गालिब और गुरदर्शन सिंह सीहरा की अगुवाई में सहज पाठ के भोग डाले गए। मास्टर गुरदेव सिंह, गुरदर्शन सिंह और सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि फक्र की बात है वह भाई लालू के वंश से हैं। इसके बाद समाजसेवी व अजय सिंह वेलफेयर काउंसिल के सीनियर मीत प्रधान सोहन सिंह सग्गू और हरजीत सिंह गालिब को ब्रह्मज्ञानी भाई लालू अवार्ड से सम्मानित किया। मौके पर बिल्डिंग ठेकेदार एसोसिएशन के प्रधान जिदरपाल धीमान, सरपरस्त कश्मीरी लाल, गुरमेल सिंह, सचिव हरेंद्रपाल सिंह काला, करनैल सिंह धंजल, खजांची हरनेक सिंह सोही, डा. सुरजन सिंह कलसी, सुखपाल सिह, मंगल सिंह, पाल सिंह, सुखदेव सिंह उपस्थित थे।
अग्रवाल परिवार मिलन संघ ने मनाई 5144वीं जयंती संसू, लुधियाना : एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर कार्यक्रम में मां लक्षमी की महिमा का गुणगान हुआ। यह आयोजन अग्रनगर के बी-ब्लाक कम्युनिटी सेंटर में अग्रवाल परिवार मिलन संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल की अध्यक्षता में हुआ। सर्वप्रथम गणोश पूजन किया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर महाराजा अग्रसेन की पूजा की। मुख्यातिथि आइपीएस अधिकारी शुभम अग्रवाल का अग्रवाल कोआपरेटिव सोसायटी के प्रधान पवन गर्ग व संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल सहित सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद 21 परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वृंदावन से पहुंचे कलाकारों ने रासलीला को प्रस्तुत किया। प्रधान सुनील जैन मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की 5144वीं जयंती पूरे विश्व में समाज द्वारा मनाई जा रही है। मौके पर राजिदर गर्ग आरजी, अशोक भारती, सीए मनोज गोयल, सतीश सिगला, एडवोकेट सुनील गोयल, राजेश जैन, प्रवीण बांसल, विशाल गुप्ता, हरकेश मित्तल मौजूद रहे।