Move to Jagran APP

25 फीसद उम्मीदवार दागी, पांच पर दर्ज हैं मामले, एक पर दुष्कर्म का केस

लुधियाना के चुनावी दंगल में किसान प्रोफेसर बर्गर वाला और दुकानदार शामिल हैं लेकिन इनमें दागी भी शामिल हैं।

By Sat PaulEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 02:22 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 05:44 PM (IST)
25 फीसद उम्मीदवार दागी, पांच पर दर्ज हैं मामले, एक पर दुष्कर्म का केस
25 फीसद उम्मीदवार दागी, पांच पर दर्ज हैं मामले, एक पर दुष्कर्म का केस

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के चुनावी दंगल में किसान, प्रोफेसर, बर्गर वाला और दुकानदार शामिल हैं, लेकिन इनमें दागी भी शामिल हैं। चुनाव मैदान में उतरे 22 में से पांच उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। किसी के खिलाफ मारपीट, कोई दुष्कर्म तो कोई मारपीट के मामलों में संलिप्त रहा है। 22 में से कड़ा मुकाबला चार उम्मीदवारों में हैं, जिनमें दो प्रमुख के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

loksabha election banner

सबसे ज्यादा मामले पीडीए के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दर्ज हैं। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू व बाकी तीन अन्य उम्मीदवार भी आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं। बैंस के खिलाफ सरकारी अफसर को पीटने, सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट आदि के आठ आपराधिक मामले हैं। वह एक बार जेल भी जा चुके हैं और जमानत पर बाहर हैं। दूसरी तरफ रवनीत बिट्टू के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला है। आरोप है कि उन्होंने मोगा में कृषि विभाग के अधिकारी को बंधक बनाया था और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

इसके अलावा आजाद उम्मीदवार महिंदर सिंह पर मारपीट, राष्ट्रीय सहारा पार्टी मोहम्मद नसीम अंसारी पर सड़क हादसा करने का मामला दर्ज है। बर्गर वाले बाबा के नाम से मशहूर रविंदरपाल सिंह खालसा के खिलाफ भी एक व्यक्ति को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज है।

तीन बार देनी होगी जानकारी

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उम्मीदवारों को मीडिया के जरिए दर्ज मामलों की तीन बार जानकारी देनी होगी।     

  उम्मीदवारों की सूची    

उम्मीदवार     पार्टी      मामले
बाबा सुखविंदर सिंह गिल नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी कोई केस नहीं   
महिंदर सिंह  आजाद मारपीट का मामला दर्ज
बलजीत सिंह  भारत प्रभात पार्टी  कोई केस नहीं
वेद राम सिंह   बहुजन मुक्ति पार्टी  कोई केस नहीं
दिलदार सिंह  आंबेडकारित पार्टी ऑफ इंडिया  कोई केस नहीं
बाबा अमरजीत सिंह  भारतीय लोक सेवा दल कोई केस नहीं
दर्शन सिंह दाबा  जय जवान जय किसान पार्टी  कोई केस नहीं
मोहम्मद नसीम अंसारी  राष्ट्रीय सहारा पार्टी   सड़क हादसे का केस

तेजपाल सिंह गिल 

आम आदमी पार्टी  कोई केस नहीं
रजिंदर घई हिंदू समाज पार्टी  कोई केस नहीं
बिट्टू कुमार टांक  आंबेडकर नेशनल कांग्रेस  दुष्कर्म का केस
दविंदर बागरिया हिंदुस्तान शक्ति सेना  कोई केस नहीं
ब्रिजेश कुमार बांगर  पीप्लस पार्टी आफ इंडिया  कोई केस नहीं
सिमरनजीत सिंह बैंस लोक इंसाफ पार्टी  आठ केस इरादा हत्या, मारपीट से संबंधित
महेशइंद्र सिंह गरेवाल शिअद कोई केस नहीं
प्रदीप बावा   समाज अधिकार कल्याण पार्टी कोई केस नहीं
रवनीत सिंह बिट्टू  कांग्रेस  सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट का केस
रविंदर पाल सिंह खालसा आजाद  खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस
जसदीप सिंह सोढ़ी  

आजाद 

कोई केस नहीं
 दलजीत सिंह   पीपल्ज पार्टी ऑफ इंडिया  कोई केस नहीं
बलदेव राज कटना  नेशनल जस्टिस पार्टी  कोई केस नहीं
जय प्रकाश जैन   आजाद कोई केस नहीं
     

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.