लुधियाना में मुंडियां कलां में आधा दर्जन लाेगाें ने रंजिशन युवक पर किया हमला, नाै के खिलाफ केस
थाना जमालपुर पुलिस ने रमनदीप कालोनी की गली नंबर 1 निवासी प्रकाश विकास कृष्णा कालोनी निवासी गुरजिंदर सिंह शंकर कालोनी निवासी विश्वजीत सिंह सुमित आकाश तथा उनके 3 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
लुधियाना, जेएनएन। मुंडियां कलां की रमनदीप कालोनी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
अब थाना जमालपुर पुलिस ने रमनदीप कालोनी की गली नंबर 1 निवासी प्रकाश, विकास, कृष्णा कालोनी निवासी गुरजिंदर सिंह, शंकर कालोनी निवासी विश्वजीत सिंह, सुमित, आकाश तथा उनके 3 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
एएसआइ राम पाल ने बताया कि उक्त केस रमनदीप कालोनी की गली नंबर 1 निवासी राववीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 20 दिसंबर को पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उसके साथ गाली गलौज किया। हथियार व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। पता चलने पर उसकी मां गीता समेत शंकर कालोनी निवासी सुभाष तथा हरजिंदर सिंह ने उसे आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद आरोपित फरार हो गए।