लुधियाना में दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना में दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ चार मामले दर्ज कर लिए है। वहीं पुलिस ने आरोपितों की तलाश भी शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ चार केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पहले मामले में पुलिस ने गुरु नानक देव नगर निवासी हिमांशी की शिकायत पर नूरवाला रोड के लाजपत नगर निवासी अमित निजवान के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि अप्रैल 2015 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी।
शादी के बाद ही और दहेज लाने की मांग को लेकर उसने पीड़िता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। दूसरे मामले में पुलिस ने इस्लाम गंज निवासी शशि कला की शिकायत पर इस्लाम गंज के कूचा नंबर 14 निवासी नारायण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि अप्रैल 2003 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। जिसके बाद दहेज की मांग को लेकर उसने शशि कला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
तीसरे मामले में पुलिस ने पंजाबी बाग कालोनी निवासी मनपिंदर कौर की शिकायत पर मुंबई के हरि कृपा हाउसिंग सोसायटी बिल्डिंग नंबर 4 ए निवासी मनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि फरवरी 2011 में उसकी शादी अारोपित के साथ हुई थी। मगर शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर आरोपित ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। चौथे मामले में पलिस ने भारती कालोनी की गली नंबर 9 निवासी निशा की शिकायत पर लक्ष्मी नगर की गली नंबर 3 निवाlी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि दिसंबर 2012 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। मगर दहेज के लालच में आरोपित ने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।