बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे लुटेरे
जागरण संवाददाता, लुधियाना : न्यू सुभाष नगर से बुधवार की देर रात वैगनआर कार लूटने वाले दो आरोपिय
जागरण संवाददाता, लुधियाना : न्यू सुभाष नगर से बुधवार की देर रात वैगनआर कार लूटने वाले दो आरोपियों को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों की पहचान हरमिंदर सिंह उर्फ हनी और साजिद उर्फ गंजा के रूप में हुई है। फरार आरोपी बांका की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। थाना जोधेवाल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वारदात के बाद उनकी टीम गाड़ी लेकर भागे बांका के पीछे गई थी, लेकिन वो गाड़ी हरियाणा में छोड़कर फरार हो गया था। वीरवार की रात उन्होंने उसके दो साथी हनी और गंजा को इलाके से काबू कर लिया। आरोपियों ने कबूला की, उन्होंने वारदात सरगना बांका के साथ मिलकर की। वो कार लूटने के बाद बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
बुधवार की देर रात नसीब सिंह अपने रिश्तेदार की गाड़ी लेकर रिश्तेदारों को न्यू सुभाष नगर घर छोड़कर वापस शादी में जा रहा था। जहां रास्ते में लुटेरों ने उससे गन प्वाइंट पर कार छीन ली थी।