120 की रफ्तार से पेड़ से टकराई कार, पूर्व एटीपी का नाबालिग बेटा चला रहा था, छह बच्चे घायल
सराभा नगर इलाके में मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।कार की रफ्तार 120 किमी की थी।
लुधियाना, जेएनएन। सराभा नगर इलाके में मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब तेज रफ्तार ब्रिजा कार पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार 120 किमी की थी। इसे नगर निगम के पूर्व एटीपी एसएस बिंद्रा का नाबालिग रिश्तेदार चला रहा था। कार में कुल छह बच्चे सवार थे और वे नाबालिग हैं। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए।
थाना डिवीजन पांच पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। इससे साफ हो रहा था कि लापरवाही के चलते तेज रफ्तार कार चलाई जा रही थी। इस कारण कार अनियंत्रित होने के कारण पेड़ पर जाकर लगी। थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने को लेकर मामला दर्ज कर दिया है।
भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर में रहने वाले पूर्व एटीपी बिंद्रा का नाबालिग रिश्तेदार जसप्रताप ¨सह कार में अपने पांच नाबालिग दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इनमें दो लड़कियां भी थीं। जसप्रताप कार को 100 से 120 किमी की रफ्तार से चला रहा था। वह उस पर नियंत्रण खो बैठा और कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।वह पेड़ और दीवार के बीच फंस गई। इस दौरान कार का एयरबैग भी खुल गया।
लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को तीन घायलों की पहचान जसप्रताप ¨सह, सरगोधा कॉलोनी निवासी देवकर्ण और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। थाना डिवीजन पांच की एसएचओ रिचा रानी के मुताबिक हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। सभी घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जिनकी पहचान हुई है, उनकी हालत ठीक न होने के कारण बयान नहीं लिए गए हैं।