Move to Jagran APP

लुधियाना की सब्जी मंडियों में गोभी के लगे अंबार, दो रुपये से भी कम दाम पर बिकने से किसान परेशान

टमाटर-प्याज को छोड़ बाकी सब्जी के दाम भी काफी कम चल रहे हैं। किसानों के लिए ज्यादा चिंता की बात यह है कि आगे भी अभी शादी का सीजन नहीं है। जबकि खेत सब्जियों से भरे पड़े है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 03:30 PM (IST)
लुधियाना की सब्जी मंडियों में गोभी के लगे अंबार, दो रुपये से भी कम दाम पर बिकने से किसान परेशान
लुधियाना की सब्जी मंडी में गोभी दो रुपये किलो भी नहीं बिक पा रही है।

लुधियाना, जेएनएन। फुल गोभी की बंपर पैदावार के चलते में मंडियों में ढेर लग गए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि मंडी में गोभी दो रुपये किलो भी नहीं बिक पा रही है। इसकी मुख्य वजह नाइट कर्फ्यू के चलते शादियों का कम होना माना जा रहा है। टमाटर-प्याज को छोड़ बाकी सब्जी के दाम भी काफी कम चल रहे हैं। किसानों के लिए ज्यादा चिंता की बात यह है कि आगे भी अभी शादी का सीजन नहीं है। जबकि खेत सब्जियों से भरे पड़े है।

loksabha election banner

किसानों का कहना है कि अगर यह हालात बने रहे और उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि कोरोना महामारी ने लगभग सभी वर्गों के लोगों को आर्थिक परेशानी में डाल दिया है और लगभग सभी कारोबार को मंदी पहुंचाई है। कोरोना के चलते शादी समारोह में कम लोगों को ही बुलाने की अनुमति दी गई है। जिस कारण पैलेस, डीजे वाले व शादी से संबंधित अन्य कारोबार करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।   

वहीं, अब मंडियों में सब्जी के दाम कम लगने के कारण किसान परेशान है। क्योंकि कृषि सुधार कानूनों के कारण किसान पहले ही सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, अब सब्जियों के सही दाम न मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सब्जी    होलसेल   रिटेल

गोभी       2-3         10

गाजर      5-7        10

मटर      15-20   20

घीया      15-16     20

भिंडी     15-18     20

मूली       2-3        5

करेला    20-20   25-30

शिमला  30-35    40-45

बीन्स.   25-28      30-35

खीरा      20-22     20-25

धनिया   10-15      20

आलू      20            24

प्याज़    30-35     35-40

नींबू      18-20      25-30

अदरक   35-40     50-55

पता गोभी 8-10      12-15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.