जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग साली से किया सामूहिक दुष्कर्म Ludhiana News
थाना पीएयू पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है।
लुधियाना, जेएनएन। जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिल कर शराब के नशे में नाबालिगा साली के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कृत्य के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां दे अपने घर ले गया। वहां छिपकर नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां को फोन करके घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसकी मां उसे वहां से अपने घर लेकर गई अौर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। अब थाना पीएयू पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है।
एसआई गुरमिंदर कौर ने बताया कि दोनों आरपोपितों की पहचान प्रताप सिंह वाला के बसंत नगर निवासी रविंदर सिंह तथा उसके दोस्त गोपाल नगर दरगाह वाली गली निवासी सागर के रूप में हुई। पुलिस ने मॉडल टाउन के अंबेडकर नगर निवासी पीड़िता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 21 फरवरी की शाम उसका जीजा रविंदर सिंह उसे यह कह कर अपने साथ ले गया कि उसका बेटा बीमार है। उसकी देखभाल हाे जाएगी। उसी शाम उसका जीजा अपने दोस्त सागर के साथ शराब पीकर आया। उसने कहा कि उसका बेटा अब ठीक है, चल तुझे घर छोड़ आते हैं।
दोनों आरोपित उसे घर छोड़ने के बहाने बसंत नगर में काटी जा रही कॉलोनी के खाली प्लॉट्स में ले गए। जहां दोनों ने उसे जान से मारने की धमकियां देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहां से दोनों उसे वापस घर ले आए। घर पहुंच कर उसने अपनी मां को फोन किया, जिसके बाद वो उससे वापस अपने घर लेकर गई। गुरमिंदर ने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें