Move to Jagran APP

बाधाओं का निवारण करता है मां दुर्गा का पाठ: कुमार स्वामी

श्री लक्ष्मीनारायण धाम के प्रमुख ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने शनिवार को संगत को आनलाइन प्रवचन करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का पाठ करने से समस्त बाधाओं कष्टों एवं दुखों का निवारण सहज ही हो जाता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 09:31 PM (IST)
बाधाओं का निवारण करता है मां दुर्गा का पाठ: कुमार स्वामी
बाधाओं का निवारण करता है मां दुर्गा का पाठ: कुमार स्वामी

संसू, लुधियाना: श्री लक्ष्मीनारायण धाम के प्रमुख ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने शनिवार को संगत को आनलाइन प्रवचन करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का पाठ करने से समस्त बाधाओं, कष्टों एवं दुखों का निवारण सहज ही हो जाता है। सभी देवता मां की स्तुति करते हैं। इस कलयुग में दुख निवारण करने का अचूक उपाय व साधन मां दुर्गा का पाठ है। जब भगवान शिव ने मां पार्वती से पूछा कि कलयुग में मनोकामनाओं को पूरा करने का क्या उपाय है, तब देवी ने कहा कि कलयुग में समस्त कामनाओं को सिद्ध करने वाला जो साधन है, वह मां अम्बे की स्तुति है। मां दुर्गा समस्त प्राणियों का भय हर लेती हैं और बुद्धि प्रदान करती हैं। यह नारायणी सब प्रकार का मंगल प्रदान करने वाली हैं। देवी प्रसन्न होकर सब प्रकार के रोगों को नष्ट कर देती हैं। पाठ करने वाला मनुष्य जहां-जहां भी जाता है, वहां-वहां उसे धन लाभ होता है तथा विजय की प्राप्ति होती है। वह महान ऐश्वर्य का भोग करता है। युद्ध में उसकी पराजय नहीं होती।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.