Move to Jagran APP

पंजाब के सबसे बड़े शहर में बेखाैफ चल रहा जिस्मफिराेशी का धंधा, पुलिस की रेड में 4 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

Body trade in Ludhiana Latest News औद्याेगिक नगरी में देह व्यापार का धंधा बेखाैफ जारी है। पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली का इस धंधे में शामिल लाेग खूब फायदा उठा रहे हैं। इसमें शहर के कई नामी हाेटल भी शामिल हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 09:11 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 12:07 PM (IST)
पंजाब के सबसे बड़े शहर में बेखाैफ चल रहा जिस्मफिराेशी का धंधा, पुलिस की रेड में 4 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार
Body trade in Ludhiana Latest News लुधियाना में घर में पुलिस की रेड में 4 महिलाएं गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददता, लुधियाना। Body trade in Ludhiana Latest News पंजाब की औद्याेगिक नगरी में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने भंडाफाेड़ किया है। बड़ी बात यह है कि पुलिस की चाक चाैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी यह धंधा जारी है। बताया जा रहा है कि इस धंधे में शहर के कई नामी हाेटल भी शामिल है। मंगलवार काे थाना मोती नगर पुलिस ने जिस्मफिरोशी का धंधा करने पर 4 महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी शिकायत शहीद बाबा दीप सिंह नगर निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को दी थी।

loksabha election banner

घर में बनाए थे छाेटे कमरे

सोनू कुमार ने आराेप लगाया है कि पडोस की एक महिला ने घर में छोटे-छोटे कमरे बनवा रखे हैं। वह बाहर से महिलाओं और पुरुषों को अपने घर में बुलाकर जिस्मफिरोशी का धंधा करती है। आज भी वह जिस्मफिरोशी का धंधा करवा रही है। इस पर थाना मोती नगर पुलिस ने शहीद बाबा दीप सिंह नगर की गली नं 1 में रेड की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सीमा, छोटे लाल, टीनू, रजनी और हेमा सिंह को पकडा है। आराेपिताें के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। सीमा से पूछताछ की जा रही है कि वह यह धंधा कितनी देर से कर रही है।

शहर के कई हाेटल मालिक पुलिस के रडार पर आए

लुधियाना में पिछले दिनाें एक वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। फेसबुक पर अपलोड हुए वीडियो को देखकर पता चला कि बस स्टैंड के पास किंग होटल, आरजी होटल, आरजी-2 होटल के अलावा आसपास के होटलों के मालिक व मैनेजर लड़कियाें व महिलाओं को बुलाकर अपने ग्राहकों के सामने पेश करके जिस्मफरोशी का कारोबार चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने कई हाेटलाें में जांच कर मालिकाें के खिलाफ केस दर्ज किया था। गाैरतलब है कि इससे पहले भी जिस्मफराेशी के कई मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन पुलिस की ढीली कार्यशैली के चलते यह धंधा बेखाैफ जारी है।

लुधियाना में जिस्मफिराेशी के पीछे क्या है कारण?

शहर में जिस्मफिराेशी का धंधा फलने फूलने के पीछे बड़ा कारण यह है कि यहां पर हर राेज दूसरे राज्याें से लाेग आते रहते हैं। यहां ठहरने के लिए स्थान सस्ते में मिल जाता है। कई हाेटल मालिक इसका फायदा उठाते हैं। लुधियाना पंजाब सहित देशभर में इंडस्ट्री का हब है। यहां हर साल कराेड़ाें का काराेबार हाेता है।

यह भी पढ़ें-Misdeed Case: लुधियाना के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के भाई का 2 दिन बढा रिमांड, 3 दिन पहले किया था गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.