यूथ कांग्रेस ने राजीव गांधी की याद में लगाया रक्तदान कैंप
पंजाब यूथ कांग्रेस के निर्देश पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद मे रक्तदान कैंप लगाया गया।
जासं, खन्ना : पंजाब यूथ कांग्रेस के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में हर विधनसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्षों ने रक्त दान कैम्प लगाया गया। विधानसभा क्षेत्र खन्ना में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय सिविल अस्पताल में लगाया गया। इस दौरान खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित तिवारी, जिला प्रभारी प्रभदीप ग्रेवाल, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता भी शामिल हुए।
विधायक कोटली ने कहा की कर्फ्यू लॉकडाउन में यूथ कांग्रेस बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हकं राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। विधायक ने कहा कि देश और समाज की सेवा के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस दौर युकां के अंकित शर्मा ने कहा की रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। क्योंकि यह किसी लैब ने तैयार नहीं किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन और कर्फ्यू की वजह से ब्लड बैंकों में खून की कमी रही। इसमें थैलेसिमिया और ब्लड कैंसर से पीड़ित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस लिए युवाओं को बिना किसी संकोच के रक्तदान के लिए खुले मन से आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस नेता अमन कटारिया, तरुण लुम्बा, हरदीप नीनू, आशीष गर्ग, गुरमीत नागपाल, राहुल गर्ग बावा, अमरीश कालिया, अजीत पाल, सोनू सोफत, सुरिदर बावा, डेविड शर्मा, प्रदीप रतन, साहिल गुलाटी, नितिन कौशल, प्रिस एंग्रिश, गगन मनकू, पूजा गोयल, सिम्मी बत्ता, जगजोत सिंह मौजूद थे।