Move to Jagran APP

ब्लाक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविंदर सभ्रवाल ने दिया इस्तीफा

ब्लाक कांग्रेस के प्रधान रविंदर कुमार सभ्रवाल ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस दौरान आरोप लगाया कि नगर काउंसिल प्रधान जितेंद्र पाल राणा कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में कोई काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में रविंदर ने कहा कि उनका परिवार आठ बार नगर काउंसिल में चुनाव जीत चुका है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 01:33 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 01:33 AM (IST)
ब्लाक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविंदर सभ्रवाल ने दिया इस्तीफा
ब्लाक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविंदर सभ्रवाल ने दिया इस्तीफा

संवाद सहयोगी, जगराओं : ब्लाक कांग्रेस के प्रधान रविंदर कुमार सभ्रवाल ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस दौरान आरोप लगाया कि नगर काउंसिल प्रधान जितेंद्र पाल राणा कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में कोई काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में रविंदर ने कहा कि उनका परिवार आठ बार नगर काउंसिल में चुनाव जीत चुका है। उनके पिता लंबे समय तक प्रधान रहे और अब उनकी पत्नी वरिष्ठ उप प्रधान हैं। उन्होंने कहा कि जब जितेंद्र पाल राणा ने पहली बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था उस समय सभी कांग्रेसियों ने कहा था कि उन्हें छोड़कर पार्टी किसी भी अन्य पार्षद को प्रधान बना दे। उस समय खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के रविंदर पाल राजू और जितेंद्र पाल राणा नजदीकी थे। इस कारण पार्टी हाईकमान ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। ऊपर से आदेश आए और जितेंद्र पाल राणा को प्रधान बनाया जाना है इसलिए उसका समर्थन करें। उस समय सभी पार्षदों ने पार्टी के आदेश को मानकर जितेंद्र पाल राणा को प्रधान बना दिया गया। उसके बाद से अब नगर कौंसिल में किसी पार्षद की सुनवाई नहीं हो रही है। यहां तक कि वार्ड के जरूरी कार्यों को करवाने के लिए भी जलील किया जाता है। गर्मी में मौसम में शहर में पेयजल की किल्लत है। मोटरें खराब पड़ी हैं। कई बार कहने पर उन्हें ठीक नहीं करवाया गया।

loksabha election banner

रविंदर ने कहा कि कांग्रेस के सभी आठ पार्षद जिला लुधियाना देहात कांग्रेस के प्रधान करणजीत सिंह सोनी गालिब से भी मिले। उन्होंने उनकी बैठक पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के साथ भी करवाई। सभी ने वहां पर भी अपनी बात रखी और मौजूदा प्रधान को बदलने या स्थिति को ठीक करने के लिए कहा। उसके बाद वीरवार को हलके के प्रभारी पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा के घर पर पार्षदों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनी गई। समस्याओं के समाधान के लिए दो दिन का समय दिया गया था। फिर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस रवैये से निराश होकर वे ब्लाक कांग्रेस जगराओं के प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस मौके मौजूद पार्षद कंवरपाल सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, अनमोल गुप्ता के अलावा रजिदर कौर ठुकराल के पति अजीत सिंह ठुकराल, अमरनाथ कल्याण, एडवोकेट बिरेंदर कलेर, राज भारद्वाज भी मौजूद थे। मौजूदा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे फिलहाल वरिष्ठ नेताओं के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वे रविंदर सभ्रवाल के साथ हैं। इस्तीफे के पीदे हो सकती है सभ्रवाल की मजबूरी :

जिला लुधियाना देहात कांग्रेस के प्रधान करणजीत सिंह सोनी गालिब का कहना है कि हो सकता है कि इस्तीफा देने के पीछे सभ्रवाल की पारिवारिक मजबूरी हो। वे जगराओं का प्रतिष्ठित कांग्रेसी परिवार हैं। पार्टी हमेशा से उनके परिवार का सम्मान करती आई है और करती रहेगी। संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.