कल शिंगार सिनेमा रोड पर होगी भाजपा की रैली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फोकल प्वाइंट मंडल की बैठक जमालपुर की गोल मार्केट में मंडल अध्यक्ष तीर्थ तनेजा की अध्यक्षता में की गई। इसमें सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर कड़ा विरोध जताया गया।
संसू, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फोकल प्वाइंट मंडल की बैठक जमालपुर की गोल मार्केट में मंडल अध्यक्ष तीर्थ तनेजा की अध्यक्षता में की गई। इसमें भाजपा प्रदेश के महामंत्री जीवन गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, बिजली बोर्ड की सदस्या डाली गोसाई, जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा, मंडल प्रभारी नवल जैन मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की तरफ से दिए गए विवादास्पद बयान पर कड़ा विरोध जताया गया। जीवन गुप्ता ने कहा कि सांसद रवनीत बिट्टू प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके विरोध में दो जनवरी को शिगार सिनेमा रोड पर प्रदेश स्तरीय विशाल रैली आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के छह पूर्व प्रधान और तीन सांसदों सहित कई प्रदेश स्तर के नेता संबोधित करेंगे। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा, महामंत्री संबल ओझा, लल्लन मिश्रा, भूषण गर्ग, रीटा गुप्ता, महामंत्री जितेंद्र वर्मा, रजनीश कुमार गोयल, सचिव नीरज पाल, छोटे लाल, पवन रल्हन, अमर राणा, अनिल गर्ग, जतिदर गोरयन, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन राव, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा देवी, डीएम शर्मा, नितिन राणा मौजूद रहे।