Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा ने तैयार किया यह प्लान

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने नया प्‍लान तैया किया है। कार्यकर्ताओं को जोड़ने लिए भाजपा प्रत्येक पांच बूथ पर एक शक्ति केंद्र गठित करने की रणनीति बनाई है।

By Edited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:22 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:26 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा ने तैयार किया यह प्लान
कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा ने तैयार किया यह प्लान

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक पांच बूथ पर एक शक्ति केंद्र गठित करने की रणनीति बनाई है। इसके जरिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों से भी जुड़ाव होगा, ताकि केंद्र में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार लाई जा सके। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने सर्किट हाउस में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मीटिंग के दौरान यह जानकारी दी।

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल की देखरेख में हुई इस मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्वेत मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से भारत का नाम जो विश्व स्तर पर चमका है उसकी जानकारी जनमानस तक पहुंचानी होगी। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों। से चरमराई प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सूचना भी लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है, ताकि लोग सच्चाई से वाकिफ हो सकें। लोकल बॉडीज मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू को जुमलेबाज बताते हुए मलिक ने कहा कि वह आए दिन विकास कार्यो की घोषणाएं कर रहे है जबकि मेयर कह रहे है कि वेतन देने के लिए भी रकम नहीं है। फाइनांस मिनिस्टर मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री ने मौन रहकर देश का नुकसान किया अब प्रदेश में यही काम मनप्रीत बादल कर रहे हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव दया सिंह सोढ़ी, प्रवीण बांसल, रजनीश धीमान, परमिंदर मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंदर अरोड़ा, नीरज वर्मा, डॉक्टर सतीश कुमार उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.