कैप्टन सरकार ने देहाती के लोगों को कुछ नहीं दिया : अश्विनी शर्मा
अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब व पिछड़े लोग जो देहात में रहते हैं उनकी मुश्किलों को समझते हुए कई योजनाओं को शुरू किया है।
जगराओं, जेएनएन। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने अपने दूसरे दिन के प्रवास के तहत जिला भाजपा अध्यक्ष लुधियाना देहाती जगराओं गौरव खुल्लर की अध्यक्षता में जगराओं में पड़ते पत्ती मुल्तानी, ग्रामीण क्षेत्र में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सोमवार को भाजपा प्रधान शर्मा व खुल्लर ने पार्टी के नेता स्व. सतपाल कत्याल के घर जाकर परिवार के साथ हमदर्दी जताई। जिला प्रधान गौरव खुल्लर के साथ जगराओं दौरे के दौरान अश्विनी शर्मा जैन समाज के प्राचीन श्री रूप चंद जैन महाराज की प्रतिमा के सामने नतमस्तक हुए व आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौक पर जैन समाज के धर्मपाल जैन, राकेश जैन, विजय जैन, योगेश जैन, तरूण जैन, मनी जैन व गगन जैन, रोहित जैन ने भाजपा नेताओं को सम्मानित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जगराओं देहाती के भाजपा वर्करों के साथ मी¨टग की और उनको भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला देहाती प्रधान गौरव खुल्लर ने बताया कि अश्विनी शर्मा पहले ऐसे पंजाब अध्यक्ष हैं जिन्होंने गांव-गांव जाकर वर्करों व ग्रामीणों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब व पिछड़े लोग जो देहात में रहते हैं, उनकी मुश्किलों को समझते हुए कई योजनाओं को शुरू किया है ताकि देहाती में रहने वाले लोग भी अपने जीवन को शहरी लोगों की तरह उन्नत कर सकें, लेकिन प्रदेश की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने देहात में रहने वाले लोगों को आज तक कुछ नही दिया।
स्व. शक्ति शर्मा की अन्तयेष्ठी में शामिल हो श्रद्धासुमन अर्पित किए
इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव रेणू थापर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जनार्दन, संचित गर्ग व प्रदीप जैन भी उपस्थित थे। इसके अलावा अश्वनी शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. शक्ति शर्मा की अन्तयेष्ठी में शामिल हुए और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरभेज सिंह, प्रधान गालिब, नारायण सिंह नंबरदार, सिमरजीत कौर, सोमा, परमजीत सिंह, शरणजीत सिंह, काका सिंह, परमिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखजीत सिंह, कुलदीप कौर कोटली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।