लुधियाना के जगराओं में भाजपा ने लगाया कोरोना वैक्सीन कैंप, 300 लोगों ने लगवाया टीका
लुधियाना के जगराओं में भाजपा ने कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया। यह कैंप अग्रवाल सेनेटरी स्टोर लिंक रोड पर लगाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर ने इस कैंप का उद्घाटन किया। इस कैंप में 300 लोगों ने कोवाशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगवाई।
जगराओं, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत ही भयावह रूप धारण कर रही है। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला जगराओं के जगराओं मंडल में मंडल अध्यक्ष हनी गोयल की अध्यक्षता में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप अग्रवाल सेनेटरी स्टोर लिंक रोड पर लगाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर ने इस कैंप का उद्घाटन किया। इस कैंप में 300 लोगों ने कोवाशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगवाई। ये कैंप सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग से लगाया गया जिसमें खुद एसएमओ डा. प्रदीप मोहिंद्रा ने पहुंच कर इस कैंप का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- Sugandha Mishra's Wedding: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की शादी आज, परिवार सहित मुंबई से जालंधर पहुंचे संकेत भोसले
इस दौरान सेवा ही संगठन अभियान के संयोजक संचित गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी के स्थायी सदस्य मेजर सिंह देतवाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डा. राजिंदर शर्मा, जिला संघ चालक रविंदर सिंह, डा. बीबी सिंगला, राकेश सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर व मंडल अध्यक्ष हनी गोयल ने बताया कि इस कैंप के दौरान लोगों ने बिना किसी भ्रम के कोविड से बचाव का टीका लगवाने के लिए आए और भाजपा कार्यकत्ताओं ने पूरे कैंप को बहुत ही सुचारू रूप एवं पूरे अनुशासनात्मक तरीके से चलाया।
यह भी पढ़ें- फगवाड़ा में पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, बच्चों को कमरे में बंद करके भागा
उन्होंने एसएमओ डा. मोहिंद्रा व पूरी अस्पताल टीम व सभी कार्यकत्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे कैंप लगाने के साथ पूरे जिले में खूनदान कैंप, मास्क बांटने व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के कार्य भी किए जाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश ओहरी, संजीव डंड, जिला सचिव विवेक भारद्वाज, मंडल महामंत्री राजेश अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री नवल धीर, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, अंकुश गोयल, रोहित कुमार, दर्शन कुमार शम्मी, राजेश लूंबा, नवनीत गुप्ता, गगन शर्मा, ललित जैन, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रमेश बंजानिया, हरि ओम, संजीव मल्होत्रा रिंपी, हितेश, प्रदीप बांसल, नवदीप बग्गा, कमल राजू, लवी आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें