Move to Jagran APP

स्कॉलरशिप घोटाले के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी एससी विग ने कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर 64 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए जालंधर बाइपास पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 01:57 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 01:57 AM (IST)
स्कॉलरशिप घोटाले के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
स्कॉलरशिप घोटाले के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी एससी विग ने कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर 64 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए जालंधर बाइपास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मौजूद जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल व एससी मोर्चा अध्यक्ष सुखजीव बेदी ने कहा कि दलित छात्रों का हिस्सा किस-किस ने खाया इसकी पूरी जांच करके श्वेत पत्र जारी होना चाहिए। रोष प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारी हाथों में सरकार के खिलाफ बैनर उठाए हुए थे। भाजपा एससी विग ने जालंधर बाईपास पर किया प्रदर्शन।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दलित बच्चों के लिए केंद्र सरकार ने जो स्कॉलरशिप भेजी थी उसमें अधिकारियों के साथ मिलीभगत से 63.91 रुपये का घोटाला कर दिया गया। पंजाब सरकार के सामाजिक न्याय विभाग में तैनात एडिशनल सेक्रेटरी कृपाशंकर सरोज ने 17 पेज की रिपोर्ट में इसका खुलासा कर दिया। मुख्यमंत्री अब मंत्री को बचाने के चक्कर में लीपापोती करने में जुटे हुए है। भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। अधिकारी द्वारा की गई जांच में करोड़ो का घपला होने के प्रमाण मिलने के बाद और क्या सबूत चाहिए। अगर राज्य सरकार को इससे भी ज्यादा कोई सबूत चाहिए तो वह मंत्री को बर्खास्त कर मामले की जांच सीबीआइ से करवाने की प्रकिया शुरू करे और श्वेत पत्र जारी कर राज्य की जनता को हुए 63.91 करोड़ के घपले की जानकारी दे। रोष प्रर्दशन में जिला भाजपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिगल, एससी मोर्चा के अध्यक्ष सुखजीव बेदी,जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनौत्रा, हर्ष शर्मा,राजिन्द्र हंस,मीडिया सचिव मनमीत चावला, बलबीर कंमाडर, मनजीत सिंह,दीपक कुमार,जितेन्द्र कुमार, वेद प्रकाश, महेन्द्र खत्री, किशन तीर,बलविन्द्र धरचा,कैलाश कुशवाहा व मुकेश हंस मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.