इंसाफ यात्रा के लिए एससी मोर्चा का काफिला रवाना
भाजपा द्वारा आयोजित इंसाफ यात्रा में शामिल होने के लिए एससी मोर्चा के सदस्य जालंधर के लिए रवाना हुए।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : भाजपा द्वारा आयोजित इंसाफ यात्रा में शामिल होने के लिए एससी मोर्चा के सदस्य जालंधर के लिए रवाना हुए। जालंधर से चंडीगढ़ तक निकलने वाली इस यात्रा में भाग लेने के लिए सदस्यों को जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने रवाना किया।
एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि बाली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप की राशि हड़प ली। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें क्लीन चिट जारी कर दी। इसी के विरोध में ये यात्रा निकाली जा रही है।
इस दौरान राजिदर हंस, सुरिदर अटवाल, यशपाल जनोत्रा, राजिदर खत्री, सुरिदर बाली, जतिदर गोरिया, सुखजीव बेदी, बलजिदर गरचा, कांतेंदु शर्मा, महेश दत्त शर्मा, नवल जैन मौजूद रहे।