भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प Ludhiana News
जिला भाजपा लुधियाना की ओर से पार्टी कार्यालय घंटाघर में सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल ने की।
जेएनएन, लुधियाना। जिला भाजपा लुधियाना की ओर से पार्टी कार्यालय घंटाघर में सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल ने की। सभा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पंजाब भाजपा महासचिव परवीन बंसल, भाजपा लुधियाना के प्रभारी केवल कुमार, पंजाब भाजपा के खजांची गुरदेव शर्मा देवी विशेष रूप से शामिल हुए।भाजपा के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पार्टी ने उन्हें याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा लुधियाना के प्रभारी केवल कुमार व भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत मामले में जांच के आदेश नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत की जांच की मांग कर रहा था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने जांच का आदेश नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। भाजपा पंजाब के महासचिव परवीन बंसल व खजांची गुरदेव शर्मा देबी ने कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आज के ही दिन देहांत हुआ था। 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के एक प्रतिष्ठित परिवार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी शिक्षाविद थे। डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे।
इस मौके पर जिला महासचिव सतपाल सग्गड़, सुनील मोदगील, भाजपा पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा, पार्षद यशपाल चौधरी, सुरिन्दर अटवाल, संजीव धीमान, सुखजीत बेदी, सुमन वर्मा, मीडिया सह संयोजक डॉ.सतीश कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश शर्मा, गोल्डी सभ्रवाल, संतोष विज, संजीव वधवा,अश्वनी बहल, बल¨वदर गिल, सन्नी वासन आदि उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप