मेजर सिंह देतवाल प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में शामिल
मुल्लांपुर दाखा गांव देतवाल के रहने वाले मेजर सिंह देतवाल को पंजाब भाजपा कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया।
संवाद सहयोगी, मुल्लांपुर दाखा: गांव देतवाल के रहने वाले मेजर सिंह देतवाल को पंजाब भाजपा कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी में शीतला माता मंदिर कमेटी और पार्टी नेताओं ने मंडी मुल्लांपुर में देतवाल को सम्मानित किया। इस मौके नगर कौंसिल मुल्लांपुर दाखा के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव ढंड और अंबू राम मशाल ने कहा कि पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मेजर सिंह देतवाल एक समझदार नेता हैं, जिन्होंने भाजपा में रहते विभिन्न पदों पर कार्य किया और पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। इस मौके मार्केट कमेटी के पूर्व डायरेक्टर भूपिदर सिंह मुल्लांपुर, राकेश सिगला, आशू बांसल, संजीव मल्होत्रा, हैप्पी खुल्लर, मदन शमर, अश्वनी सेठी, पंकज गर्ग, कुलवंत भट्टी, जगजीत सेठी, यशपाल सिगला, सुदेश शर्मा, मनी ढंड और करन सिगला आदि भी उपस्थित थे। ढिल्लों ने एससी भाईचारे को दिया मान
श्री माछीवाड़ा साहिब: माछीवाड़ा मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन दर्शन कुमार कुंदरा ने कहा कि हलका समराला विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों ने कमेटी की नई सूची में एससी भाईचारे के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग को मान दिया है। उन्होंने कहा कि कमेटी के नवनियुक्त मेंबर और सरपंच छिदरपाल हियातपुर को उनकी बढि़या सेवाओं के बदले उन्हें यह पद मिला है। वहीं हियातपुर ने कहा कि वह आने वाले समय में भी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए सभी संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया है। इस मौके सुखदेव सिंह बिट्टू व दर्शन सिंह झड़ौदी भी मौजूद थे।