भाजपा नेता ने MC Office में दिया धरना, अफसरों पर लगाए अभद्र व्यवहार करने के आरोप Ludhiana News
नगर निगम अफसरों के रवैये के खिलाफ भाजपा नेता पवन गर्ग व कार्यकर्ताओं ने आॅफिस में धरना दिया और काम न करने के आरोप लगाए।
लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम अफसरों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम अफसरों के रवैये के खिलाफ भाजपा नेता पवन गर्ग व कार्यकर्ताओं ने निगम आॅफिस में धरना दिया। भाजपा नेता पवन गर्ग ने आरोप लगया है कि नगर निगम अफसर उनको प्लॉटों की एनओसी नहीं दे रहे हैं। जब वह एनओसी लेने के लिए फीस जमा करवाने निगम में आ रहे हैं, तो निगम अफसर उनसे फीस भी नहीं ले रहे हैं।
पवन शर्मा का कहना है कि उन्होंने लगभग एक साल पहले नगर निगम में ड्राफ्ट जमा करवाए थे। नगर निगम ने वह ड्राफ्ट भी बोल कर दिए हैं और अब वह नए ड्राफ्ट बनाकर लाए हैं तो निगम की बिल्डिंग ब्रांच उनसे ड्राफ्ट नहीं ले रही है। उन्होंने निगम अफसरों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।
वहीं नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी विजय कुमार का कहना है कि वह उनके पास पहली बार आए और उनका काम किया जा रहा था। इसी बीच उन्होंने गुस्से में आकर ऊंची आवाज में बात करनी शुरू कर दी। एपीपी ने कहा कि किसी ने भी पवन गर्ग के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है, उनके आरोप निराधार हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें