लुधियाना में सीवरेज की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, नगर निगम के चाराें जाेन का किया घेराव
लुधियाना शहर में बिजली पानी व सीवरेज की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ वीरवार काे पंजाब भाजपा ने नगर निगम का घेराव किया। जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल प्रदेश उपप्रधान प्रवीण बंसल समेत तमाम पार्टी के नेता भी पहुंचे।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में बिजली, पानी व सीवरेज की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ वीरवार काे भाजपा ने नगर निगम का घेराव किया। जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल, प्रदेश उपप्रधान प्रवीण बंसल समेत तमाम पार्टी के तमाम नेता पहुंचे। जोन ए भाजपा चारों जोनों में घेराव कर रही है। भाजपा से कुछ दिन पहले ही घेराव का एलान किया था। पार्टी लंबे समय से पानी-सीवरेज के बिलों की प्राइवेट रिकवरी के खिलाफ विराेध जता रही है। जोन डी के बाहर प्रो. राजिंदर भंडारी के नेतृव में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।
गाैरतलब है कि भाजपा लगातार अलग अलग-मुद्दे उठाकर मेयर व कमिश्नर पर दबाव बना रही है। इससे जहां वह शहरियों के मन में पार्टी के प्रति विश्वास पैदा कर रहे हैं, वहीं अधिक से अधिक गतिविधियां कर लोगों को भाजपा से जोड़ने की कवायद की जा रही है। निगम ने लुधियाना में एक अप्रैल से पानी-सीवरेज के नए रेट लागू किए हैं और बिलों की वसूली निजी हाथों में देने का प्रस्ताव पास किया है। लेकिन भाजपा ने इन दोनों प्रस्तावों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
यह भी पढ़ें-Kolkata Encounter : तीन दिन कोलकाता के होटल में छिपे रहे गैंगस्टर जयपाल व जसप्रीत, भरत ने दिलाया था फ्लैट
कांग्रेस के नए फरमान से लाेग परेशान
जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने कहा जिस वक्त पंजाब में भाजपा सरकार थी, उस समय 125 गज तक के मकानों को पानी-सीवरेज का बिल माफ था और कांग्रेस के नए फरमान में 125 गज से नीचे के मकानों को पानी सीवेरज का बिल लगाने का फैसला किया गया है। इसका बोझ आम आदमी पर पड़ेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की पानी सीवरेज की रिकवरी निजी हाथों में देने से शहर में गुंडागर्दी व दहशत को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें-Ludhiana Unlock Guideline : लुधियाना में शाम 7.30 बजे तक खुलेंगी दुकानें, खाने की डिलीवरी रात नौ बजे तक