Move to Jagran APP

Punjab Chunav 2022: भाजपा ने पांच प्रत्याशी उतारे, दो पूर्व अफसर, एक वकील, किसान व व्यापारी पर खेला दांव

Punjab Elections 2022ः भारतीय जनता पार्टी ने लुधियाना जिले की 14 में से पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। पांच में से भाजपा ने दो अफसरों एक वकील एक किसान और एक व्यापारी नेता को टिकट दिया है।

By Edited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 02:05 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 02:06 AM (IST)
Punjab Chunav 2022: भाजपा ने पांच प्रत्याशी उतारे, दो पूर्व अफसर, एक वकील, किसान व व्यापारी पर खेला दांव
भाजपा ने लुधियाना की पांच सीटाें पर प्रत्याशी उतारे। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Elections 2022ः  भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। लुधियाना जिले की 14 में से पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। पांच में से भाजपा ने दो अफसरों, एक वकील, एक किसान और एक व्यापारी नेता को टिकट दिया है। शहर की छह सीटों में से भाजपा ने अभी सिर्फ दो सीटों पर ही अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने बाकी हैं।

loksabha election banner

लुधियाना सेंट्रल से पार्टी ने प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और लुधियाना वेस्ट से एडवोकेट बिक्रम ¨सह सिद्धू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि हलका गिल से रिटायर्ड आइएएस एसआर लद्दड़, जगराओं से रिटायर्ड तहसीलदार कंवर नरिंदरपाल सिंह व खन्ना से गुरप्रीत सिंह भट्टी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) साहनेवाल सीट से हरप्रीत सिंह गरचा को चुनावी मैदान में उतारा है।

एसआर लद्दड़ व कंवर नरिंदरपाल सिंह पूर्व अफसर हैं, जबकि बिक्रम सिंह सिद्धू वकील हैं। इसके अलावा गुरदेव शर्मा देबी पेंट का कारोबार करते हैं और गुरप्रीत सिंह भट्टी किसान परिवार से आते हैं। गुरदेव शर्मा देबी ने पिछला चुनाव भाजपा से ही लड़ा था। गुरप्रीत सिंह भट्टी दो बार पहले विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि जीत हासिल नहीं कर सके। एसआर लद्दड, कंवर नरिंदरपाल व बिक्रम सिंह सिद्धू पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं शहर की अन्य सीटों पर भी दावेदार टकटकी लगाए बैठे हैं।

लुधियाना उत्तरी से प्रवीण बांसल को मिल सकता है टिकट

बताया जा रहा है कि सेंट्रल हलके से टिकट मांग रहे पंजाब भाजपा के उपप्रधान प्रवीण बांसल को पार्टी फिर से लुधियाना उत्तरी से उतारने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा लुधियाना पूर्वी और दक्षिणी से भी दावेदारों की लंबी सूची है। आत्म नगर हलके से लोक कांग्रेस पार्टी के प्रेम मित्तल को दावेदार बताया जा रहा है। टिकट की घोषणा के बाद उम्मीदवारों में भारी उत्साह है और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.