बिट्टू पर एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर रैली करेगी भाजपा
लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू पर एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपा ने रैली करने का एलान किया है। दो जनवरी को प्रस्तावित इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेंगे।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू पर एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपा ने रैली करने का एलान किया है। दो जनवरी को प्रस्तावित इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेंगे। सर्किट हाउस में मीटिग के बाद यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने कहा कि पंजाब सरकार पुलिस प्रशासन के जरिए दमनकारी नीति पर चल रही है। भाजपा को निशाने पर लिया जा रहा है। वहीं लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू आए दिन अनापशनाप बयानबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अब लाशों के ढेर बिछाने की बात कहकर उन्होंने लोगो में डर पैदा करने का प्रयास किया है लेकिन भाजपा के देशभक्त कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं। वे बिट्टू पर एफआइआर दर्ज करने की मांग करते हैं। इसके लिए भाजपा 2 जनवरी को रैली करेगी जिसका स्थान एक दो दिन में तय कर लिया जाएगा।
सिगल ने कहा कि पंजाब सरकार की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले किए जा रहे है। पुलिस भी हमलावरों का साथ दे रही है। इसे वे बर्दाशत नहीं करेंगे। मीटिग में जिला महासचिव राम गुप्ता, कांतेंदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, योगेंदर मकोल,अश्वनी बहल,महेश शर्मा, आरडी शर्मा,यशपाल जनोत्रा, हर्ष शर्मा, जिला सचिव नवल जैन, कैलाश चौधरी, अमित डोगरा, भूषण गोयल, मनमीत सिंह चावला, संजय गोसाई, पंकज जैन, सुमन वर्मा, तरनजीत सिंह , सुमित टंडन, नीरज वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अंकित बतरा, डिपी मक्कड़, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिदर कौर घुम्मन, एससी मोर्चा के जिला प्रधान कुलविदर सिंह, जिला प्रैस सचिव डाक्टर सतीश कुमार, युवा मोर्चा के प्रधान कुशाग्र कश्यप मौजूद रहे।