भाजपा ने सांसद बिट्टू से पूछे बीस सवाल, चुनाव से पहले रिपोर्ट कार्ड जारी करने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने लोकसभा सदस्य रवनीत बिट्टू को चुनाव से पहले रिपोर्ट कार्ड जारी करने की मांग रखी है।
जासं, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने लोकसभा सदस्य रवनीत बिट्टू को चुनाव से पहले रिपोर्ट कार्ड जारी करने की मांग रखी है। प्रेस को जारी इन बीस सवालों संबधी जब भाजपा के जिला अध्यक्ष ज¨तदर मित्तल से पूछा गया कि सांसद तक उन्होंने यह सवाल किस माध्यम से भेजे हैं तो उनका कहना था कि ये सवाल प्रेस के माध्यम से ही पूछे गए हैं, सांसद को अलग से सवाल नहीं भेजे गए। वहीं प्रेसनोट में भाजपा पदाधिकारियों ने दावा किया सवाल सिर्फ जनहित के ही हैं। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण सवाल हैं जो आने वाले समय में किसी और मंच से पूछे जाएंगे।
भाजपा ने इन सवालों का जवाब मांगा
-महानगर में सांसद का कार्यालय कहां पर हैं।
-सप्ताह में कितने दिन जनता को मिलते हैं।
-कार्यकाल में क्या सभी कार्यकर्ताओं के फोन सुनते हैं।
-कितने आम लोगों की समस्याएं फोन पर सुनीं।
-जन समस्याओं के हल के लिए कितनी बार खुला दरबार लगाया।
-लुधियाना में सरकारी घर लेने के लिए क्या अकालियों के साथ सांठगांठ नहीं की।
-संसदीय क्षेत्र में कितने कार्यकर्ताओ के दुख-सुख में शामिल हुए।
-सांसद निधि में से कितनी रकम जनहित में खर्च की।
-विकास के लिए कौन सा गांव गोद लिया।
-क्या गोद लिए गांव में सांसद विकास करवा पाए।
-महानगर में कौन सी नई योजना शुरू की गई।
-स्थानीय विधायको के साथ महानगर के विकास के लिए कितनी बैठकें की।
-युवाओ,महिलाओ,बजुर्गो, असहाय लोगो के विकास के लिए क्या किया।
-उद्योग, व्यापार, विकास के लिए कौन सी योजना लाए।
-केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं का कितनो को लाभ दिलाया।
-महानगर के विकास के लिए कितनी बार लोकसभा में आवाज उठाई।
-• कितने गरीब बीमार लोगाें का सरकारी सहायता से ईलाज करवाया।
-क्या आतंकवाद के मामले में दोहरा मापदंड रखते है।
-कितनी बार वार्ड या विधानसभा स्तर पर जा कर लोगो की समस्याएं सुनीं।
-कितने विकास कार्य अपने फंड से पूरे करवाए।