मार्केट से सामान खरीद रहे युवक से झपटमारों ने छीनी चेन, सीसीटीवी कैमराें से नहीं लगा सुराग
पुलिस ने राज गुरु नगर निवासी कर्ण बांसल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। थाना सराभा नगर पुलिस अारोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
लुधियाना, जेएनएन। राज गुरु इलाके में मार्केट में सामान खरीदने गए एक युवक को निशाना बना झपटमारों ने सोने की चेन छीन ली। चेन छीनने के बाद अारोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने अारोपितों का काफी दूरी तक पीछा किया, लेकिन अारोपित मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
पीड़ित युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राज गुरु नगर निवासी कर्ण बांसल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। थाना सराभा नगर पुलिस अारोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
शिकायतकर्ता कर्ण बांसल के मुताबिक वह मार्किट में सामान खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान अज्ञात युवक मोटर साइकिल पर सवार होकर अाए अौर उसके गले से सोने के चेन छीन कर फरार हो गए। कर्ण बांसल ने उसी समय शोर मचाया अौर भाग कर झपटमारों के मोटर साइकिल का पीछा भी किया। लेकिन अारोपित काफी दूर तक फरार हो चुके थे। कर्ण बांसल ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।
थाना सराभा नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अासपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन अारोपितों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात अारोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।