लुधियाना में बिहारी शख्स का घिनौना काम, 11 माह की बच्ची से किया दुष्कर्म; पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
लुधियाना में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

बिहारी शख्स ने 11 माह की बच्ची से किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो
HighLights
लुधियाना में 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप।
35 वर्षीय आरोपित संजय कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में 35 वर्षीय व्यक्ति पर 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। डेहलों थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बिहार के जिला पूर्णिया के गांव घनरईया निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। वह इस समय डेहलों के एक गांव में रह रहा है।
बच्ची के पिता के बयान के मुताबिक, 10 अक्टूबर को उसकी पत्नी ने 11 महीने की बेटी को झुग्गी के अंदर सुलाया था। इसके बाद वह बाहर अपने काम में जुट गई। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो वह तुरंत झुग्गी के अंदर पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति को घबराहट में बाहर निकलते देखा। बच्ची को खून से लथपथ देखकर मां घबरा गई और पति को मौके पर बुलाया।
इकलौती संतान है बच्ची
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार के मुताबिक, आरोपित मजदूरी करता है। वह शादीशुदा है, लेकिन लुधियाना में अकेला रहता था। बच्ची के पिता नट-बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। बच्ची उनकी इकलौती संतान है।
डेहलों थाने के जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर दी है। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
