Move to Jagran APP

भाकियू ने मांगा फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा

भारतीय किसान युनियन (सिद्धूपुर) के ओहदेदारों की मीटिग ब्लाक प्रधान नछत्तर सिंह और जिला मीत प्रधान बलवीर सिंह खीरनियां के नेतृत्व मे गुरूद्वारा श्री गुरू गोबिद सिंह जी चंडीगढ़ रोड समराला के हाल मे हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:07 AM (IST)
भाकियू ने मांगा फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा
भाकियू ने मांगा फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा

जेएनएन, समराला

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के पदाधिकारियों की बैठक ब्लॉक प्रधान नछत्तर सिंह और जिला उपप्रधान बलवीर सिंह खीरनियां के नेतृत्व में गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिद सिंह जी चंडीगढ़ रोड समराला के हाल में हुई।

बैठक में नछत्तर सिंह ने कहा कि कुदरती मौसम की मार के कारण किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ था। इसके लिए प्रशासन द्वारा कई माह पहले गिरदावरी भी करवाई गई थी। मगर, अभी तक इसका मुआवजा न दिए जाने से पीडि़त किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों का बनता मुआवजा तुरंत जारी किया जाए अन्यथा यूनियन को अगली रूपरेखा बनानी पडे़गी।

बलवीर सिंह खीरनियां ने कहा कि सरकारें पानी बचाने के लिए फसली विभिन्नता की बात करती है। मगर, जब कोई किसान सब्जियों व दलहनों की खेती करता है, तो उसे सही मूल्य न मिलने के कारण अपनी फसलें कौड़ियों के भाव बेचनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पराली के प्रबंध के लिए 2500 रुपये प्रति एकड़ देने के निर्देश दिए गए हैं। मगर, सरकारों द्वारा यह मुआवजा देने की बजाय किसानों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं, जोकि अदालत के आदेश का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पराली के प्रबंध के लिए किसानों को बनता मुआवजा फसलों की कटाई के तुरंत बाद दिया जाए।

बैठक में किसान नेताओं द्वारा बहिलोलपुर रोड पर पुल बनाने के लिए किसानों द्वारा दिए समर्थन का भी धन्यवाद किया गया। इस मौके पर प्रो. बलजीत सिंह बौंदली, ज्ञान सिंह मुशकाबाद, तिरबत सिंह मुशकाबाद, अमरजीत सिंह टोडरपुर, जीत सिंह टोडरपुर, गुरमेल सिंह मंजालियां, रविदर सिंह बरवाली कलां, उत्तम सिंह बरवाली कलां, बिकर सिंह शमशपुर, सरबजीत सिंह टोडरपुर, अमरीक सिंह माछीवाड़ा, परमजीत सिंह माछीवाड़ा, होशियार सिह व पृथी सिंह शमशपुर आदि हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.