सांसद बिट्टू के दावों की पोल खोलने के लिए भाजयुमो ने शुरू किया अभियान
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अब बिट्टू के दावों की पोल खोल रहा है। भाजयुमो ने इसकी शुरुआत हलका पूर्वी से की।
जेएनएन लुधियाना। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पूरे शहर में अपनी उपलब्धियों के होर्डिंग लगाए हैं। बिट्टू ने दावा किया है कि उन्होंने शहर के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अब बिट्टू के दावों की पोल खोल रहा है। भाजयुमो ने इसकी शुरुआत हलका पूर्वी से की। बिट्टू ने दावा किया है कि उन्होंने कूड़ा डंपों के लिए 31 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं भाजयुमो के सदस्य कैलाश नगर चौक पर पहुंचे और लोगों को कूड़ा डंप दिखाया। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि अगर बिट्टू ने 31 करोड़ रुपये खर्च किए हैं तो यह कूड़ा अब भी क्यों सड़क पर जमा है। भाजयुमो के जिला प्रधान महेश शर्मा ने कहा कि बिट्टू ने अपने होर्डिगों पर जो उपलब्धियां गिनाई हैं, उन सभी उपलब्धियों की ग्राउंड रियलिटी चेक करके लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत कूड़ा डंप से की गई है।
महेश शर्मा ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन में पिछड़ने के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग में गिरावट आई है। उसके बावजूद बिट्टू इस तरह का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में कूड़ा खुलेआम बिखरा हुआ है। उन्होंने बताया कि कैलाश नगर में कूड़ा खुले में बिखरा पड़ा है। महेश ने कहा कि अब अगले दिनों में अलग-अलग हलकों में बिट्टू के दावों की पोल खोली जाएगी। इस मौके पर डॉ. सतीश, अमित नागी, दमन कपूर, अंकित सैनी, सिमरप्रीत चंडोक, रवि बत्रा, प्रमोद कुमार, राज कुमार मनु, कुनाल शर्मा, सौरभ सिंह, अजय कावी, गौरव कलोटा, दीपक झा, रोशन राऊ, अश्वनी, दलबीर भट्ट, तरुण जैन, अमित सिंह, करुण गोगिया, विकास जमालपुर, अमन सग्गू, रणविजय, शिव दयाल, डॉ.मनोज, रोमी मल्होत्रा, अजिंदर ¨सह व गौरव वर्मा उपस्थित थे।