Move to Jagran APP

भगवंत मान बोले- कांग्रेस से समझौते की बात गलत, विरोधी दलों पर जमकर बरसे

भगवंत मान ने कहा कि मीडिया में उनकी कांग्रेस से समझौते की बात चल रही है। उन्होंने इसे निराधार बताया। कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 02:29 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 02:29 PM (IST)
भगवंत मान बोले- कांग्रेस से समझौते की बात गलत, विरोधी दलों पर जमकर बरसे
भगवंत मान बोले- कांग्रेस से समझौते की बात गलत, विरोधी दलों पर जमकर बरसे

जेएनएन, खन्ना [लुधियाना]। आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान शुक्रवार को पार्टी के फतेहगढ़ संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बलजिंदर सिंह चौन्दा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान मान ने कहा कि मीडिया में उनकी कांग्रेस से समझौते की बात चल रही है। उन्होंने इसे निराधार बताया। कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

loksabha election banner

भाजपा में शामिल होने वाले आप के पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा के बारे में मान ने कहा कि वह भाजपा के एजेंट थे, इसलिए अब वह अपनी पार्टी में वापस लौट गए हैं। इस दौरान मान ने जनसभा को भी संबोधित किया। वह कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा पर जमकर बरसे। मान ने कहा कि चुनाव की घड़ी आ गई है। हमें सोचना है कि सांप्रदायिक ताकतों को देश देना है या सब धर्मों का सम्मान करने वालों को। देश को रुपये लेकर नीरव मोदी और विजय माल्या को भगाने वालों को सौंपना है या ईमानदार पार्टी को।

मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा वाले 70 साल से अपने जाल में लोगों को फंसा लेते हैं। मोदी ने 2014 में  झूठ का जाल फेंका और लोग उसमें फंस गए। पिछली बार उन्होंने चाय वाले के नाम पर जाल फेंका और इस बार चौकीदार के नाम पर। मान ने कहा कि लोगों के घरों में कुछ है ही नहीं, तो क्या पीएम मोदी खाली घरों चौकीदारी करेंगे।

मान ने कहा कि विजय माल्या माल्या के देश छोड़ने से पहले वह जेटली के साथ दिखाई देते थे। उन्होंने खुद दोनों को (जेटली व माल्या को) पार्लियामेंट में इकट्ठे काफी पीते देखा था। अब जेटली खुद को चौकीदार कह रहे हैं। मान न राहुल की गरीबों को 72000 रुपये देने की योजना पर भी सवाल उठाए। कहा कि राहुल की यह राशि उन्हीं खातों में आएंगे, जिसमें मोदी के 15 लाख आए थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.