यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patiala Casino Scandal : कैसिनो कांड में छह आरोपितों के बैंक खातों की होगी जांच, ओकू ने मांगी डिटेल
Patiala Casino Scandal बनूड़ कैसिनो कांड में पकड़े गए पटियाला निवासी अश्वनी कपूर उर्फ मिक्की कपूर विनोद अरोड़ा व विवेक ...और पढ़ें

पटियाला, [प्रेम वर्मा]। बनूड़ में पकड़े गए कैसिनों को चलाने वाले छह मुख्य आरोपितों के बैंक खातों की पड़ताल की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने छह आरोपितों के करीब दस बैंक खातों की जानकारी हासिल की है। जिसके बाद आरोपित सरजू के दो बैंक खातों की स्टेटमेंट व डिटेल्स हासिल करने के लिए संबंधित बैंक को लेटर लिखा गया है। ओकू के एसपी जसकीरत सिंह ने कहा कि फिलहाल इस मामले में कैसिनो चलाने वाले मुख्य आरोपितों पर फोकस करते हुए इन लोगों के बैंक खातों की डिटेल ले रहे हैं। जिसके बाद जुआ खेलने वाले अन्य आरोपितों की बैंक डिटेल भी हासिल करेंगे। आरोपित टिंकू, रुपेश, अनिल, विकास व द¨वदर के बैंक खातों को भी जांच के दायरे में रखा है, जरूरत पड़ने पर इन बैंक खातों को सील भी किया जा सकता है।
इन लोगों के बैंक खातों की भी की जाएगी जांच
बनूड़ कैसिनो कांड में पकड़े गए पटियाला निवासी अश्वनी कपूर उर्फ मिक्की कपूर, विनोद अरोड़ा व विवेक मल्होत्रा संबंधी ओकू अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों को जुआ खेलने के लिए बनूड़ होटल में पहुंचना पाया गया है। इस संबंध में अभी जांच चल रही है लेकिन अभी भूमिका साफ नहीं की है। इन लोगों के भी बैंक खातों की डिटेल्स चेक की जाएंगी और बड़ी रकम के लेनदेन सबंधी पूछताछ के लिए नोटिस भी निकाला जाएगा। वहीं, कुछ लोगों द्वारा इंक्वायरी मार्क करवाए जाने के बारे में एसपी जसकीरत सिंह ने कहा कि फिलहाल उनके पास किसी भी व्यक्ति द्वारा जांच की मांग संबंधी आवेदन नहीं आया है। यह मामला अभी तक वह पड़ताल कर रहे हैं, जिस पर सीनियर अफसरों को रिपोर्ट समय समय पर दी जा रही है।
