Move to Jagran APP

लुधियाना में खाली प्लाट में शराब की 60 बोतलों से भरा बैग फेंका, अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना में फोकल प्वाइंट फेस-3 इलाके के एक खाली प्लाट में दो तस्कर प्लास्टिक के बोरे में अवैध शराब रख कर चले गए। प्लाट मालिक को सूचना मिली तो उसने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 03:53 PM (IST)
लुधियाना में खाली प्लाट में शराब की 60 बोतलों से भरा बैग फेंका, अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शराब की बोतलें प्लाट में रखने के आरोप में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जासं, लुधियाना। लुधियाना में फोकल प्वाइंट फेस- 3 इलाके के एक खाली प्लाट में दो तस्कर प्लास्टिक के बोरे में अवैध शराब रख कर चले गए। प्लाट मालिक को सूचना मिली तो उसने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि उक्त केस सिविल लाइंस के माल रोड निवासी उदय गुप्ता की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि फोकल प्वाइंट फेस 3 में उनका प्लाट नंबर सी 35 है। वीरवार उन्हें पता चला कि कुछ लोग उनके प्लाट की दीवार के दूसरे तरफ से एक प्लास्टिक का बोरा फेंक कर गए हैं। उसे चेक करने पर उसमें से 60 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। दर्शन सिंह ने कहा कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

prime article banner

चोरी के मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार

चोरी के मोटरसाइकिल पर बिना नंबर प्लेट लगा उसे बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपित को थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। आरोपित पर केस दर्ज करके शुक्रवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान दुगरी के एमआईजी फ्लैट्स फेस-1 निवासी तरनजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस को वीरवार गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित के पास एक चोरी का स्पलेंडर मोटरसाइकिल है। जिस पर बिना नंबर प्लेट लगाए वो उसे बेचने की फिराक में जा रहा है। सूचना के आधार पर लेबर कालोनी कट के पास नाकाबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुरमेल सिंह ने कहा कि आरोपित का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उससे की जा रही पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.