बाबा ने शराब पिला पति को दूसरे कमरे में भेजा, फिर महिला से किया दुष्कर्म, अब हुई सात साल की सजा
बेटे की चाह में महिला ने घर पर बाबा से अनुष्ठान कराया। बाबा ने महिला के पति को शराब पिला दूसरे कमरे में भेजा और महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया।
जेएनएन, मोगा। महिला पहले पति से अलग रहने लगी और बाद मेंं उसने दूसरी शादी रचा दी। महिला की पहली शादी सेे एक बेटी है। वह अब दूसरी शादी सेे बेटा चाहती थी। इसी दौरान बेटे की चाह में वह एक बाबा केे संपर्क में आ गई। बाबा ने कहा कि वह अनुष्ठान करेगा इसके बाद शर्तिया उसका बेटा ही होगा। वह भी उसकी बातों में फंस गई। बाबा ने घर पर अनुष्ठान किया और महिला के पति को ज्यादा शराब पिला दी, जिससे वह पूरी तरह नशे में हो गया। इसके बाद बाबा ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया और दो बार उससे दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की। मामला कोर्ट में पहुंचा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंजना की अदालत ने अब बाबा को सात साल कैद व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
महिला ने बांद्रा निवासी बाबा जीवन सिंह मस्त उर्फ जीवन सिंह पुत्र जगदेव सिंह के खिलाफ थाना साउथ सिटी में 26 दिसंबर, 2017 को दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि उसकी पहले पति से एक बेटी थी। पति से अलग होने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। वह अब बेटा चाहती थी। वह एक महिला के माध्यम से बाबा जीवन सिंह से मिली। महिला का मकान मालिक मिंटू भी बाबा को जानता था।
मिंटू नौ दिसंबर, 2017 को बाबा को लेकर उसके घर पहुंचा। बाबा ने अनुष्ठान के नाम पर पति को मुर्गा व शराब लेने भेज दिया। कुछ देर बाद मिंटू भी चला गया। रात करीब 11 बजे बाबा जाप करने के बाद कुछ सामान विसर्जन करने नहर पर गया और करीब एक बजे लौटा।
महिला के मुताबिक इसके बाद बाबा ने पति को शराब पिलाकर दूसरे कमरे में भेज दिया और उसे पूजा के बहाने पास बैठा लिया। इस दौरान बाबा ने चाय में नशीली वस्तु मिलाकर दे दी, जिससे वह बेहोश हो गई और फिर बाबा ने दो बार दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर बाबा ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें