Ayodhya Ram Mandir: लुधियाना के प्रेम धाम में 1100 दीप जलाकर मनाई शिलान्यास की खुशियां
Ayodhya Ram Mandir अयाेध्या में भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन की लुधियाना में अभी भी लाेग खुशियां मना रहे हैं। मंदिर काे लाेग देश की एकता व अंखडता का प्रतीक बता रहे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir: अयाेध्या में भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन काे लेकर शहर में उत्सव का माहाैल है। जिले में पिछले तीन दिन से लगातार समागम करवाए जा रहे हैं। वीरवार काे भी श्री प्रेम धाम में 1100 दीप प्रज्वलित कर अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर शिलान्यास की खुशी में दीपमाला की गई।
इस दाैरान अायाेजित समागम काे संबाेधित करते हुए महामंडलेश्वर मुकेशानंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम का भव्य मंदिर हिंदुअाें की राष्ट्रीय भावनाओं व देश की एकता व अंखडता का प्रतीक बनेगा। श्रीराम पुरुषोत्तम हैं। वह हर भारतीय के घट-घट में विराजमान हैं। राम केवल हिंदुओं के ही नहीं बल्कि समस्त संसार के प्राणियों के गुरु हैं। अर्थात सब के हैं राम भगवान और सबके घट-घट में विराजमान हैं भगवान श्रीराम।
राम मंदिर निर्माण में श्री प्रेम धाम की तरफ से किए जाने वाले सहयोग की जानकारी देते हुए मुकेशानंद ने कहा कि श्री प्रेम धाम ट्रस्ट तन-मन से सहयोग करके विश्व की इस महान सनातन धर्म की विरासत में योगदान करेगा। राजिंदर मिगलानी, दीपक मनचंदा, गोपाल दास, पंडित सोगन लाल, वरुण मिगलानी, गौरव बंसल, ललित गोयल व राजिंदर कुमार आदि उपस्थित थे।
श्री रामपूजन कर बांटे लड्डू
ढंडारी खुर्द प्रेम नगर में आदर्श मानव कल्याण सेवा समिति ने शिव मंदिर में भूमि पूजन की खुशी पर श्री रामपूजन किया। इसके साथ ही लोगों में लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर पंडित विजय तिवारी मंत्रोच्चारण के साथ पूजन आरंभ करवाया। मंदिर के प्रधान दीपक सोनी, उप प्रधान कमलेश्वर कुशवाहा ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भूमि पूजन होने के बाद सनातन धर्म में काफी उत्साह है जहां देखो वहां भगवान श्री राम का नाम है।