Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan News: भूमि पूजन पर कहीं हवन तो कहीं बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट, दीपमाला से सजे मंदिर

Ram Mandir Bhumi Pujan News अयाेध्या में रामलला के भव्य मंदिर के लिए हाेने वाले भूमि पूजन से पहले ही लुधियाना में दीवाली की तरह माहाैल बन गया है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:19 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 02:16 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan News:  भूमि पूजन पर कहीं हवन तो कहीं बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट, दीपमाला से सजे मंदिर
Ram Mandir Bhumi Pujan News: भूमि पूजन पर कहीं हवन तो कहीं बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट, दीपमाला से सजे मंदिर

लुधियाना, जेएनएन। Ram Mandir Bhumi Pujan News: लंबे समय का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन ऐतिहासिकता का गवाह बना। प्रत्येक देशवासी को इस महान घड़ी का बेसब्री से इंतजार था।

loksabha election banner

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का उत्सव महानगर में उमंग दिखा रहा है। कहीं हवन यज्ञ करके भगवान को नमन हो रहा है तो कहीं बीच बाजार बड़ी स्क्रीन के जरिये अयोध्या में चल रहे कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट का प्रबंध किया गया है।

शिव वेलफेयर कमेटी द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने हवन यगज किया जा रहा है। कमेटी प्रधान बिट्टू गुम्बर ने बताया कि इसके बाद दाे हज़ार किलो लड्डूओ का वितरण होगा। रामभक्त आतिशबाज़ी करके व पटाखे फोड कर अपनी खुशी का इजहार करेंगे। हैबोवाल मुख्य बाजार में बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या में चल रहे कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट चल रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंदर अरोड़ा द्वारा की गई इस व्यस्था में लड्डू वितरण की भी व्यस्था की गई है। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण व भूमि पूजन को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। हिंदू संस्थाओं द्वारा भव्य उत्सव मनाने को लेकर तैयारी कर ली है। दीपोत्सव के लिए सभी वर्ग एकजुटता दिखाएंगे।

करोड़ों लोगों का सपना हो गया पूरा

अयोध्या में राम जन्म भूमि के निर्माण को लेकर होने वाले पूजन की खुशी में लुधियाना में दुर्गा माता मंदिर में की गई लाइटिंग। फोटो  जितेंद्र  सिंह

केके सूरी, कुलदीप जैन सुराणा, अरुण जैन ने कहा कि राम मंदिर देखना करोड़ों देशवासियों का सपना था जो पूरा होने जा रहा है। राम मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देगा, वहीं मंदिर में देश विदेश व प्रत्येक्ष क्षेत्र से लोग आकर्षित होंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म व उनके सिद्धांतों के महत्व के बारे में और जानकारी मिलेगी। यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।

भाजपा मुख्यालय में दोपहर तीन व शाम छह बजे लड्डूओं का हाेगा वितरण

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने शहर में दो जगह मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में लड्डू बांटने का आयोजन तय कर रखा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र ङ्क्षसगल की देखरेख में होने वाले कार्यक्रम के तहत दोपहर तीन बजे घंटाघर स्थित जिला मुख्यालय के पास 51 किलो लड्डू वितरित किए जाएंगे। इसके बाद शाम छह बजे शिंगार सिनेमा के पास लड्डू बांटे जाएंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.