ऑटो चालक ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, फिर भेजे अश्लील वीडियो
ऑटो रिक्शा चालक ने पहले महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। फिर आरोपित ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी भेजे।
जेएनएन, लुधियाना। ऑटो रिक्शा चालक ने पहले घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। फिर उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी भेज दिए। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआइ जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान साहनेवाल निवासी परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपित ऑटो चलाने का काम करता है। वह उसके ऑटो में पति की दवा तथा अपनी करियाने की दुकान का सामान लेने जाती है। कुछ दिन पहले आरोपित ने फोन किया और अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद आरोपित उसके घर में आ गया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर वह फरार हो गया। अब बीती 12 फरवरी को आरोपित ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजी।
महिलाओं के साथ अपराध के बढ़ रहे मामले
लुधियाना में आए दिन महिलाओं के साथ अपराध के मामले आए दिन बढ़ रही हैं। हाल ही हुए सामूहिक दुष्कर्म ने पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए हैं और महिलाएं व बेटियों घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं। इसी तरह महिलाओं से छेड़छाड़ और लूटपाट की बढ़ी हैं। शहर की महिलाओं ने पुलिस मांग उठाई है कि अपराधियों पर लगाम लगाई जाए और शहर में गश्त बढ़ाई जाए, जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।