यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सौतेला बाप करता था नाबालिग से छेड़छाड़, देता था जान से मारने धमकियां
एक सौतेला बाप अपनी ही बेटी पर गंदी निगाह रखता है। अक्सर व उससे छेड़छाड़ करता रहता। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जेएनएन, लुधियाना। छावनी मोहल्ले में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के अनुसार आरोपी उससे जबरदस्ती करता था। मां से बताया तो जान से मारने की धमकियां देने लगा।
परेशान होकर पीड़िता नाना-नानी के घर अंबाला चली गई। आरोपी ने वहां पहुंच नाना-नानी की पिटाई की और उसे जबरदस्ती अपने साथ लाने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। सलेमटाबरी की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर उसके सौतेले पिता गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एएसआइ जसविंदर ने बताया कि लड़की की मां की आरोपी के साथ ये दूसरी शादी है। आरोपी शुरू से ही नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था।
