मंदबुद्धि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने पकड़कर की पिटाई
बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसियों ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लुधियाना, जेएनएन। एक बेहड़े से सात वर्ष की मंदबुद्धि बच्ची को एक युवक ने अगवा किया और अपने कमरे में ले गया। उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसियों ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुरषोतम कुमार निवासी ईशर नगर ने एक बेहड़े से सात वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची को अगवा किया और अपने साथ ईशर नगर के कमरे में ले गया। बच्ची के पिता ने बच्ची के अगवा होने की सूचना पांच फरवरी को जनकपुरी में चौकी इंचार्ज को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान ही शाम के समय ईशर नगर की गली नंबर 1 में बच्ची के चीखने की आवाज सुनी तो लोगों ने कमरे से बच्ची को छुड़ाया और पुरषोतम कुमार की पिटाई की। वह वहां से छूटकर फरार होने में कामयाब रहा था। बाद में लोग बच्ची को प्रशोतम के मालिक के पास ले गए थे और बच्ची को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने पुरषोतम के मोबाइल की लोकेशन पता की तो वह हिमाचल के अंब की आई और पुलिस ने वहां से उसे काबू कर लिया। एडीसीपी 1 गुरप्रीत सिंह सिकंद के अनुसार पुरषोतम ईशर नगर में ही शराब के अहाते पर काम करता था। वह अकसर महिलाओं से छेड़छाड़ करता रहता था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत कई बार उसके मालिक को थी। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें