2 युवकों पर हमला, मुंह पर लगे 20 से 25 टांके
शहर के अमरपुरा एरिया में जागरण से लौट रहे दो युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हुए हैं और उन्हें सीएमसी में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहर के अमरपुरा एरिया में जागरण से लौट रहे दो युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हुए हैं और उन्हें सीएमसी में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, मंगलवार रात तीन बजे सौरव और राजन नामक दो युवक अमरपुरा बस्ती में जागरण देखकर लौट रहे थे। इसी बीच आधा दर्जन के करीब युवकों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों के मुंह पर तेगे से वार किए गए हैं। दोनों के मुंह पर बीस से पच्चीस टांके लगे हैं। उनको रात को 3 बजे यहां सिविल अस्पताल में लाया गया था। यहां पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और यहां भी एक-दूसरे को गाली गलोच करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जोमेटो के डिलीवरी बॉय के सिर नशेड़ी ने मारी ईंट
जागरण संवाददाता, लुधियाना : मंगलवार रात करीब 8 बजे जोमेटो की डिलीवरी बॉय दिलप्रीत सिंह (23) निवासी बीआरएस नगर को सराभा नगर की ओरिएंटल मार्केट में बाइक खड़ा करना महंगा पड़ गया। एक युवक ने नशे की हालत में उसके सिर पर ईट मार कर घायल कर दिया। खून से लथपथ जख्मी युवक ने परिजनों को फोन कर बताया तो वे उसे थाना सराभा नगर ले गए। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। दिलप्रीत ने बताया कि वह जोमेटो में डिलीवरी ब्वाय है और ऑर्डर का समान लेने ओरिएंटल माकर्ेंट सराभा नगर गया था। उसने अभी बाइक पार्किग में खड़ी ही की थी कि नशे में धुत एक युवक गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने उसके सिर पर ईट मारकर घायल कर दिया और चाकू से भी हमला करने की कोशिश की तो वहा पर लोगों को इकठ्ठा होता देखकर हमलावार फरार हो गया। पुलिस मामले की जाच कर रही है।