यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना में हमलावरों को समझाने गए पीएयू लैब हेल्पर पर तेजधार हथियारों से हमला, चार लोगों पर मामला दर्ज
लुधियाना में दोस्त और उसके रिश्तेदार करने आए हमलावरों को समझाने के लिए गए पीएयू के लैब हेल्पर पर दूसरे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में दोस्त और उसके रिश्तेदार करने आए हमलावरों को समझाने के लिए गए पीएयू के लैब हेल्पर पर दूसरे पक्ष ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। अब थाना पीएयू पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई दीदार सिंह ने बताया कि उनकी पहचान बैंक कालोनी निवासी संदीप सिंह गिल, रिशी नगर के जेड ब्लाक निवासी भानू, राहुल तथा रिशी नगर के एक्स ब्लाक निवासी पिंकू सहोता के रूप में हुई।
पुलिस ने पीएयू कैंपस निवासी रमन कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 23 नवंबर को रिशी नगर निवासी उसके दोस्त विनोद कुमार तथा उसके बहनोई संदीप सिंह के घर पर उक्त आरोपितों ने हमला कर दिया। उनके घर पर ईंट पत्थर फैंके। विनोद की बहन सोनिया पर राहुल ने ईंट से हमला कर दिया। जिस पर विनोद ने रमन को फोन करके उस घटना के बारे में जानकारी दी। पता चलते ही रमन वहां पहुंचा और हमलावरों को समझाने लगा। मगर तेजधार हथियारों से लैस आरोपितों ने उलटा उस पर हमला कर दिया।
