Agriculture Bill 2020 : किसानों के समर्थन में आए आढ़ती, खन्ना की सब्जी मंडी 25 सितंबर को रहेगी बंद
Agriculture Bill 2020 Protest शेरगिल ने बताया कि केंद्र सरकार का खेती विधेयक किसानों की कमर तोड़ने वाला है। किसानों को बर्बाद करने की केंद्र सरकार की चाल का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानी को नुकसान होने पर और वर्ग भी तबाह हो जाएंगे।
खन्ना, जेएनएन। Agriculture Bill 2020 Protest : केंद्र सरकार के खेती बिल का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन में अन्य संगठनों का समर्थन भी मिलने लगा है। इस बीच खन्ना की सब्जी मंडी के आढ़तियों ने भी मंगलवार को किसानों का साथ देने की बात कह 25 सितंबर को मंडी बंद रखने का ऐलान कर दिया है। आढ़ती एसोसिएशन की प्रधान अवतार सिंह शेरगिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
शेरगिल ने बताया कि केंद्र सरकार का खेती विधेयक किसानों की कमर तोड़ने वाला है। किसानों को बर्बाद करने की केंद्र सरकार की चाल का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानी को नुकसान होने पर कई और वर्ग भी तबाह हो जाएंगे। पता नही सरकार क्या सोच कर ऐसे फैसले ले रही है।
इस अवसर पर हरविंदर कुमार शंटू, अर्जुन दास, रोकी सबलोक, बलविंदर थापर, विक्की माटा, रूबल सेठी, राजीव कुमार, तोला राम, लाभ सिंह, मनप्रीत शेरगिल, शम्मी सबलोक, रामा, अप्पू, आलोक चंद, देसराज व रामजीत अादि मौजूद थे।