Move to Jagran APP

Amrit Sarovar Yojana: लुधियाना में 75 तालाबों की पहचान, 17 के कायाकल्प का काम शुरू

अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में 75 तालाबों की पहचान करने का काम प्रशासन ने पूरा कर लिया है। इसमें 17 सरोवर के कायाकल्प का काम शुरू भी हो चुका है। सरोवर की अंदर से सफाई शुरू की गई है।

By DeepikaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 11:13 AM (IST)
Amrit Sarovar Yojana: लुधियाना में 75 तालाबों की पहचान, 17 के कायाकल्प का काम शुरू
अन्य सरोवर के कायाकल्प पर भी शुरू होगा काम। (जागरण)

वरिंदर राणा, लुधियाना। अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में 75 तालाबों की पहचान करने का काम प्रशासन ने पूरा कर लिया है। इसमें 17 सरोवर के कायाकल्प का काम शुरू भी हो चुका है। सरोवर की अंदर से सफाई शुरू की गई है। प्रत्येक सरोवर में दस हजार क्यूसेक पानी को स्टोर करने का लक्ष्य रखा गया है।

loksabha election banner

बता दें कि, इसमें एक एकड़ से लेकर अढ़ाई एकड़ तक के सरोवर को शामिल किया गया है। आने वाले सप्ताह के अंदर अन्य सरोवर के कायाकल्प पर भी काम शुरू होगा। केंद्र सरकार ने आजादी के 75वें वर्ष को लेकर अमृत सरोवर योजना का आगाज किया है। इसका नाम आजादी का अमृत महोत्सव दिया गया है।

75 तालाबों का होगा जीर्णोद्वार

इसके तहत प्रत्येक जिले में 75 तालाबों का जीर्णोद्वार किया जाना है, ताकि पानी को बचाया जा सके। जिला लुधियाना में इस योजना के तहत 75 तालाब का लक्ष्य दिया गया है। जिला लुधियाना में कुल 13 ब्लाक है, इसमें प्रत्येक ब्लाक में छह सरोवर की पहचान का काम किया गया है। अब तक जिला लुधियाना में 75 सरोवर की पहचान हो चुकी है। 17 सरोवर के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ेंः- Atal Apartment Yojna: लुधियाना में एक परिवार को सिर्फ एक ही फ्लैट होगा अलाट, अतिरिक्त वाला करना पड़ेगा वापस

पहले सरोवर के अंदर से साफ सफाई और मिट्टी निकालने का काम चल रहा है। यह पूरा काम मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। इसके साथ सरोवर तक बारिश के पानी को लाने के लिए कैचमेंट एरिया को साफ भी किया जा रहा है। प्रत्येक सरोवर के आसपास चारदीवारी का काम होगा। इसके अलावा आसपास एरिया में पौधारोपण किया जाएगा। अधिकारी आगे चलकर सरोवर के आसपास लाइट्स लगाने की योजना बना रहे हैं।

हर सप्ताह योजना की होगी समीक्षा

यहां पर सोलर लाइट्स को लगाया जाएगा। योजना पर खर्च 15वें वित्त कमीशन के पैसे से होगा। अब तक 75 सरोवर की पहचान हो गई है। 17 सरोवर के कायाकल्प करने का काम शुरू हो चुका है। हर सप्ताह हम चल रहे कार्य का रिव्यू कर रहे हैं। सभी सरोवर के कायाकल्प का काम शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.