Move to Jagran APP

कड़ी सुरक्षा के बीच लुधियाना पहुंची Vande Bharat Express, आम यात्री नहीं देख पाए ट्रेन Ludhiana News

जब Vande Bharat ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची तो प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सभी यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर भेज दिया गया। कई घंटे तक प्लेटफार्म नंबर एक पर कोई ट्रेन नहीं पहुंची

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 03:00 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 04:44 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा के बीच लुधियाना पहुंची Vande Bharat Express, आम यात्री नहीं देख पाए ट्रेन Ludhiana News
कड़ी सुरक्षा के बीच लुधियाना पहुंची Vande Bharat Express, आम यात्री नहीं देख पाए ट्रेन Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। वीरवार सुबह दिल्ली से कटड़ा रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22448) दोपहर बाद 1:01 बजे लुधियाना पहुंची। इस मौके पर स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बताया जा रहा है कि ट्रेन में करीब आधा दर्जन सांसद और रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी कटरा के लिए सफर कर रहे हैं। बता दें कि सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

loksabha election banner

ट्रेन के अंदर जाने के लिए इश्यू किए थे पास

ट्रेन में अंदर जाने के लिए रेलवे की ओर से पास इश्यू किए गए थे। स्टेशन के प्लेटफार्म नं. एक पर पहुंचने पर किसी आम आदमी को ट्रेन के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। बहुप्रतीक्षित ट्रेन के आगमन को लेकर स्टेशन पर भी भारी संख्या में मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा था। बता दें कि नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत ट्रेन पांच अक्टूबर से नियमित रूप से जलाई जाएगी। इसका लुधियाना पहुंचने का समय सुबह 9.19 बजे रहेगा।

वीआईपीज के लिए खाली करवाया प्लेटफार्म नं. 1

लुधियाना पहुंचने पर कुछ मीडिया कर्मी और रेलवे स्टाफ ट्रेन में चढ़े। फिरोजपुर मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) राजेश अग्रवाल भी यहीं से ट्रेन में सवार हुए। करीब 8 मिनट जालंधर में रुकने के बाद ट्रेन कटड़ा के लिए रवाना हो गई। इससे पहले जब ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची तो प्लेटफॉर्म नंबर 1 से जितने भी रेल यात्री थे, सबको दूसरे प्लेटफार्म पर भेज दिया गया। कई अन्य ट्रेनों को दूसरी लाइन से गुजारा गया। कई घंटो तक प्लेटफार्म नंबर एक पर कोई ट्रेन नहीं पहुंची। अंत में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया। इस माैके पर फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ. सुभाष वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

यह है किराये की सूची

स्टेशन से किराया           चेयरकार    स्पेशल क्लास 

नई दिल्ली से कटरा         1630         3015

कटरा से नई दिल्ली         1570         2965 

नई दिल्ली से लुधियाना     905         1715

लुधियाना से नई दिल्ली   1005         1860

लुधियाना से कटरा          1165         2050

कटरा से लुधियाना           885          1755 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.