Move to Jagran APP

चादर मैली ओढ़ के प्यारे, कभी मिले नहीं राम हमारे..

श्रीराम शरणम आश्रम में त्रैमासिक 92 दिवस अखण्ड राम नाम जप महायज्ञ जयघोषों के साथ संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 05:00 AM (IST)
चादर मैली ओढ़ के प्यारे, कभी मिले नहीं राम हमारे..
चादर मैली ओढ़ के प्यारे, कभी मिले नहीं राम हमारे..

संस, लुधियाना : श्री नौलखा बाग कॉलोनी में श्रीराम शरणम आश्रम में संत शिरोमणि स्वामी सत्यानंद महाराज के सुशिष्य गुरुदेव ब्रह्मचारी राम प्रकाश व गुरुजनों की अध्यक्षता में चल रहे त्रैमासिक 92 दिवस अखण्ड राम नाम जप महायज्ञ की पूर्णाहुति राम नाम जाप के जयघोषों के साथ हुई।

loksabha election banner

भारी संख्या में राम भक्तों ने इस मौके पर भाग लेकर राम कृपा प्राप्त की। सत्संग सभा में भक्त महेश साधक ने कहा कि वो मनुष्य भाग्यशाली हैं, जिन्होंने राम नाम जप यज्ञ में भाग लेकर राम नाम का जाप किया। राम नाम का जाप चमत्कारिक अनुभूति देता है। जिसने भी राम नाम का जाप किया, उसका उद्धार अवश्य हुआ। भगवान को प्राप्त करने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन इनमें सबसे सरल व श्रेष्ठ भगवान के नाम का सुमिरन माना गया है। उन्होंने गुरुदेव राम प्रकाश महाराज के मुखारविद से भक्तजनों को किए प्रवचनों में कहा कि 'चादर मैली ओढ़ के प्यारे, कभी मिले नहीं राम हमारे। चादर मैली फैंक उतारो सत्या धर्म का चोला धारो। सुधरें सब ही कार्य तुम्हारे। राम राम की जपिये माला सुगम योग यह सरस निराला। राम कृपा पाये बन मतवाला भक्ति गंगा मे नहाओ रे। संसार मे राम कृपा के बिना जितने भी संसार के भोग पदार्थ है वे काल की ओर ले जाने वाले हैं।'

साधक राजीव बग्गा ने कहा कि जो मनुष्य सच्चा सुख व धन पाने का अभिलाषी है, उसे संत वचनों का आश्रय लेना चाहिए। संकट के समय परमात्मा का नाम व संत के वचन मनुष्य के काम आते हैं। मनुष्य सुख-दुख दोनों में परमात्मा को याद करे, तभी जीवन का कल्याण होगा। भक्तिहीन मनुष्य का जीवन ही व्यर्थ है। मनुष्य जन्म पाकर जिसने विषय वासनाओं का त्याग करके परमेश्वर के नाम का सुमिरन व सेवा का कार्य नहीं किया, वह मनुष्य आवागमनों के बंधनों से मुक्ति नहीं पा सकता।

इस दौरान विधायक सुरेंद्र डाबर, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, पूर्व पार्षद दविदर जग्गी, विपन सूद काका, सीता राम शंकर, हैप्पी रंधावा, इकबाल सिंह सोनू, कैलाश कपूर, गोल्डी सभ्रवाल, भगवान दास अग्रवाल, हर्ष शर्मा, मनीषा कपूर, आशा गर्ग आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुंदर लाल अरोड़ा, बन्नू बहल, राम विनोद, निखिल शूल, ओम प्रकाश दुग्गल, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, सुभाष वर्मा, धीरज सहगल, समीर अरोड़ा, संजीव वर्मा, राजीव बग्गा, विशाल अग्रवाल, तरसेम लाल, राम प्रकाश अरोड़ा, जनकराज, संजीव छाबड़ा, अशोक बांसल, राजेश कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.