Move to Jagran APP

अजय एवं आरती बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज में 27वीं एथलेटिक मीट शनिवार समाप्त हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:14 AM (IST)
अजय एवं आरती बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
अजय एवं आरती बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज में 27वीं एथलेटिक मीट शनिवार को समाप्त हो गई। सुखदेव सिंह पन्नू, द्रोणाचार्य अवार्डी, पूर्व नेशनल कोच समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। पन्नू ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को सफलता की कुंजी के रूप में व्यक्त किया और यह संदेश दिया कि यदि कोई दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है तो कुछ भी असंभव नहीं है। कॉलेज प्रबंधकीय समिति के सदस्यों ने मौजूद मेहमान का स्वागत किया। इस दिन विद्यार्थियों ने लांग जंप, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, दौ सौ मीटर रेस, चार सौ मीटर रेस और पांच हजार मीटर रेस की खेल स्पर्धाओं में अपनी भागीदारी दी। लड़कों ने भागीदारी के लिए अपना जोश दिखाया तो लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं और कई खिताब जीते। पंजाब विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग चैपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बीकॉम प्रथम के छात्र, वरुण कांत शर्मा को उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं बीए प्रथम के अजय कुमार और बीकॉम प्रथम की आरती को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़के) और सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़कियां) घोषित किया गया। ये रहे परिणाम

loksabha election banner

- डिस्कस थ्रो (लड़कियां)- गुरलीन ने पहला, अंजलि ने दूसरा और ज्योतिका ने तीसरा स्थान पाया

- डिस्कस थ्रो (लड़के)- चेतन ने पहला, विकास ने दूसरा और सत्यम ने तीसरा स्थान पाया

- चार सौ मीटर (लड़के): रंजोत ने पहला, अजय ने दूसरा और अरवीन ने तीसरा स्थान पाया

- लांग जंप (लड़के): अजय ने पहला, अनुज ने दूसरा और अरवीन ने तीसरा स्थान पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.