Move to Jagran APP

कर्मचारी पर हमले के खिलाफ इंप्रवूमेंट ट्रस्ट में कामकाज ठप

जागरण संवाददाता लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी पर एक मार्च को कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 09:47 PM (IST)
कर्मचारी पर हमले के खिलाफ इंप्रवूमेंट ट्रस्ट में कामकाज ठप
कर्मचारी पर हमले के खिलाफ इंप्रवूमेंट ट्रस्ट में कामकाज ठप

जागरण संवाददाता, लुधियाना : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी पर एक मार्च को कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। पुलिस को शिकायत देने के बाद भी हमला करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने दो मार्च को ही अफसरों को अल्टीमेटम दे दिया था कि अगर पांच मार्च तक मामला दर्ज नहीं होगा तो वह हड़ताल करके धरने पर बैठ जाएंगे। मामला दर्ज नहीं हुआ तो इंप्रूवमेंट ट्रस्ट इंप्लाइज यूनियन ने मंगलवार को ट्रस्ट दफ्तर में कामकाज ठप रखा और धरना दिया। कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि जब तक एफआइआर दर्ज होकर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह काम नहीं करेंगे।

loksabha election banner

यूनियन के प्रधान राजीव सभ्रवाल ने बताया कि एक मार्च को कर्मचारी दफ्तर में काम कर रहा था। इतने में एक व्यक्ति अपने चार सहयोगियों के साथ दफ्तर में आया और फ्लैट अलॉट करने को कहने लगा। वह इसके लिए कर्मचारी पर दबाव डाल रहा था जबकि उसकी डिमांड नियमों के खिलाफ थी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी इस तरह का दबाव डाल चुका है और तब भी विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि जब कर्मचारी ने मना किया तो उन सभी ने मिलकर कर्मचारी को घेर दिया। वहां मौजूद अफसरों व अन्य कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़ाया और उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके विरोध में हड़ताल करके धरना लगाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.