NGT के अादेश के बाद हरकत में अाया नगर निगम, बुड्ढा दरिया के किनारे पाैधे लगाने का काम शुरू
लुधियाना नगर निगम हरकत में अा गया है। एनजीटी ने निगम को आदेश दिए थे कि दरिया के किनारे पार्क स्थापित किये जाएं अाैर यहां अलग-अलग तरह के पौधे लगाए जाएं।
लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम बुड्ढा दरिया के किनारे माइक्रो जंगल लगा रहा है। इसकी शुरुआत डेयरी काम्प्लेक्स हंबड़ा रोड से की गई। रविवार काे इसका उदघाटन नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल व इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर रोहित मेहरा ने किया।
दरअसल एनजीटी ने निगम को आदेश दिए थे कि दरिया के किनारे पार्क स्थापित किये जाएं अाैर यहां अलग-अलग तरह के पौधे लगाए जाएं। इसके बाद माइक्रो फारेस्ट में नीम, जामुन, आंवला व बेल समेत कई तरह के औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं।
नगर निगम लुधियाना ने बुड्ढा दरिया के किनारों पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत निगम दरिया के किनारे हैबोवाल पुली से सेंट्रल जेल तक साढ़े नौ किलोमीटर दायरे में जुलाई के अंत तक कुल तीन हजार पौधे लगाएगा। तीन हजार पौधे लगाने के बाद फिर दरिया के किनारे जहां जगह खाली होगी, वहां पर घास लगाकर बाकायदा ग्रीन बेल्ट भी बनाई जाएगी। इससे पहले पूर्व निगम कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़ ने सिधवां नहर के किनारे भी ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए पौधे लगाने का काम शुरू करवा चुकी हैं।