शादी के 12 साल बाद भी नहीं हुई संतान ताे दुखी महिला ने उठाया खाैफनाक कदम Ludhiana News
शादी के 12 साल बाद भी जब महिला को संतान का सुख ना मिला तो उसने दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी।
जेएनएन, लुधियाना। शादी के 12 साल बाद भी जब महिला को संतान का सुख ना मिला तो उसने दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान वंदना उर्फ बिंदु (32) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला का पति वरिंदर इलेक्ट्रिशियन है। पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं लेकिन उन्हें कोई औलाद नहीं थी। जिसके कारण उसकी पत्नी मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। हालांकि नाै महीने पहले एक बच्चे को भी गोद लिया था।
घटना के समय मृतका का पति काम गया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने घर के मेन गेट के पास ग्रिल से चुन्नी के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। जब वह घर लौटा तो घटना का पता लगा। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप