यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एडवोकेट सिद्धू ने सचखंड हजूर साहिब के लिए किया जत्था रवाना
नौवें पातशाह गुरु तेग बहादुर जी के 400वें गुरपर्व को समर्पित एक विशेष जत्था एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू (भाजपा प्रदेश ...और पढ़ें

जासं, लुधियाना : नौवें पातशाह गुरु तेग बहादुर जी के 400वें गुरपर्व को समर्पित एक विशेष जत्था एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू (भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने पावन स्थान सचखंड हजूर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना किया। जत्थे में तकरीबन 80 से अधिक श्रद्धालु शामिल थे और श्री नांदेड़ साहिब के गुरुधामों के दर्शन कर 15 नवंबर को जत्था लौटेगा। एडवोकेट सिद्धू ने लुधियाना रेलवे स्टेशन से जत्थे के सदस्यों को फूलों की माला और सिरोपे पहनाकर रवाना किया। इससे पहले भी श्री आनंदपुर साहिब और श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन के लिए संगत को भेजा गया था। इस अवसर पर माता गंगा स्त्री सत्संग की अध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने एडवोकेट सिद्धू के पुण्य कार्य की सराहना करते की। इस दौरान दशमेश सेवा सोसायटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, अग्र नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजीव शेरू सचदेवा, करनदीप सिंह, नवजोत सिंह, जसविदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, जगमीत सिंह, निर्मल सिंह, शेर सिंह, लाडी, गुरबचन सिंह, परमप्रीत सिंह, राजिदर सिंह, तरविदर सिंह, सुरिदर सिंह, बीबी बलजीत कौर, तरसेम चंद शर्मा, शमा शर्मा, बीबी तजिदर कौर, बीबी लखविदर कौर, मनमोहन सिंह दशमेश सेवा सोसाइटी, मोंटी चौहान, गुरप्रीत गोगी, जसप्रीत सिंह, गुरप्रीत राजा, अजीत पाल सिंह पाली और अन्य सज्जन भी उपस्थित थे।
