छेड़खानी से मना करने पर तेजाब डालने की दी धमकी, पर्चा
जासं, लुधियाना: दुगरी इलाके में एक टीचर को छेड़खानी करने से मना करने पर मनचले शख्स ने तेजा
जासं, लुधियाना: दुगरी इलाके में एक टीचर को छेड़खानी करने से मना करने पर मनचले शख्स ने तेजाब डालने की धमकी दे डाली। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। थाना दुगरी पुलिस ने शिमलापुरी निवासी जशनप्रीत कौर की शिकायत पर इलाके के तेजवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी करने में जुटी हुई है।
शिकायतकर्ता जशनजीत ने बताया कि वह टीचर है। वह रोजाना बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए दुगरी जाती है। आरोपी तेजवंत आते-जाते हुए रास्ते में उसके साथ छेड़खानी करता था। 12 सितंबर को आरोपी तेजवंत द्वारा छेड़खानी की, तो उसने सारी बात अपनी सहेली गुरप्रीत कौर को बताई। इसके बाद दोनों ने जाकर तेजवंत से छेड़खानी न करने की बात कहीं। जशनप्रीत का आरोप है इसके बाद तेजवंत तेजाब डालने की धमकी देने लगा। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। थाना दुगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।